पंजाब 17 जून 2024* थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, पटीसदीक के एएसआई इकबाल सिंह नहर की तरफ जा रहे थे कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो पता चला की मोटरसाईकिल चोरी के हैं। आरोपियों की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा पुत्र जम्मू वासी गिदड़ांवाली व बूटा सिंह पुत्र शेर सिंह वासी पंजावा माडल को काबू कर थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें