मोटरसाईकिल चोरी करने वाला एक आरोपी काबू
अबोहर, 17 जनवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी अजीत नगर की तरफ जा रही थी कि सामने से एक युवक विनोद कुमार पुत्र जसबीर सिंह वासी बुर्जमुहार आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर मोटरसाईकिल के कागजों के बारे में पूछा तो पता चला कि मोटरसाईकिल चोरी का है। पुलिस ने विनोद कुमार को मोटरसाईकिल सहित काबू किया। पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ मुकदमा नं. 6, 16.01.2022, भांदस की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
अयोध्या30 मार्च 26*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित हुआ।