पंजाब 15 जुलाई* सीआईए स्टाफ ने 2 लोगों को 200 ग्राम अफी, दो लोगों को 8 किलो चूरा पोस्त सहित किया गिरफ्तार।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़, यूपी आज़तक
पंजाब 15 जुलाई* सीआईए स्टाफ ने 2 लोगों को 200 ग्राम अफीम व दो लोगों को 8 किलो चूरा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 15 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हेडक्वार्टर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज, एएसआई केवल सिंह, हेड कांस्टेबल सिकंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त 100-100 ग्राम अफीम व कंप्यूटर कंडे सहित हेमंत कुमार व रमेश कुमार वासी खाजूवाला, 11 केवाईडी जिला गंगानगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दूसरी ओर जगतार सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी पंजग्राहियां, गुरजंट सिंह पुत्र प्रताप सिंह वासी शाहनागा को 8 किलो चूरा पोस्त के सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। चारों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: जानकारी देते पुलिस पार्टी।

More Stories
कानपुर नगर 5 सितंबर 26*शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर सीएम को सम्बोधित एसडीएम बिल्हौर को सौंपा ज्ञापन
कानपुर नगर 5 सितंबर 26*शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा नेत्री रचना सिंह का चिंतन व आंदोलन कार्यक्रम महिगवा गांव में
दिल्ली 5 सितंबर 26*दिल्ली में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम | कान्हा बनीं इशिका गुप्ता, राधा रानी बनीं मनीष मिश्रा