पंजाब 13 जुलाई *आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली महिला को जेल भेजा
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र कुमार वासी जम्मू बस्ती को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।
जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने जम्मूबस्ती गली नंबर पांच निवासी प्रीतम सिंह (40 ) पुत्र बग्गा सिंह को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाली महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र कुमार वासी जम्मू बस्ती को काबू करने में सफलता हासिल की थी। नगर थाना पुलिस ने मृतक लडक़े के पिता बग्गा सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी गली नं. 5 जम्मू बस्ती के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 105, 9.7.2022 भांदस की धारा 306 आईपसी के तहत महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र सिंह वासी जम्मू बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सीता सुनियारी अपने घर पर देह व्यापार का काम करती थी जिसे मृतक ने कई बार रोका लेकिन सीता उसपर पर्चा दर्ज करवाने की धमकियां देती थी। जिससे दु:खी होकर प्रीतम सिंह ने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली।
फोटो: 9, पुलिस पार्टी व आरोपी महिला, मृतक प्रीतम सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़