पंजाब 13 जनवरी *लोन के नाम पर गुरमीत कौर को दिल्ली बुलाकर हजारों रूपये लूटे
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): इंद्रा नगरी निवासी गुरमीत कौर पत्नी मोहन गली नं. 6, अबोहर ने बताया कि उन्हें कुछ कम्पनी वालों ने फोन कर बताया कि आपका 12 लाख का लोन पास हो गया है आप दिल्ली आओ आपकी फाईल भरकर लोन पास कर दिया जायेगा। गुरमीत कौर ने उनके खाते में कुछ पैसे डाले और दिल्ली चली गई। जहां उसे कम्पनी वालों ने चाय पिलाई जिसके बाद गुरमीत कौर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके पहने हुए गहने उक्त लोगों ने उतार लिए और अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया। चौथे दिन वह अबोहर पहुंची और इस मामले की जांच के लिए नगर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र लिखा और लोन के नाम पर ठग्गी मारने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। उसने लोगों से अपील की है कि फोन पर फर्जी कॉलों से सावधान रहें।
फोटो:5, जानकारी देती गुरमीत कौर व उसका पति।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कोलकाता 20 मार्च 26*बेरोजगारों को 18 हजार की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान*
रोहतास 20 मार्च 26*त्योहारों के मद्देनज़र भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा*
बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।