April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 13 अक्टूबर 2023चैक बाऊंस के भगौड़ा आरोपी महिला रेशमा की एक दिन में जमानत मंजूर

पंजाब 13 अक्टूबर 2023चैक बाऊंस के भगौड़ा आरोपी महिला रेशमा की एक दिन में जमानत मंजूर

पंजाब 13 अक्टूबर 2023चैक बाऊंस के भगौड़ा आरोपी महिला रेशमा की एक दिन में जमानत मंजूर

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक

पंजाब 13 अक्टूबर 2023चैक बाऊंस के भगौड़ा आरोपी महिला रेशमा की एक दिन में जमानत मंजूर
अबोहर, 12 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत मेें रेशमा रानी पत्नी देवी लाल वासी भागू के वकील मैडम निधि बेरी ने जमानत दायर की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट निधि बेरी की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए रेशमा रानी की जमानत एक दिन में मंजूर की।
गौरतलब है कि नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह ने अदालत द्वारा तलब किये जाने पर पेश न होने पर भगौड़ा करार दी गई महिला रेशमा पत्नी देवीलाल वासी भागू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रेशमा के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 232, 16.10.2021 भांदस की धारा 174ए के तहत रेशमा रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।अदालत ने उसे बार-बार तलब किया लेकिन वह हाजिर नहीं हुई। अदालत ने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करने के निर्देश दिये थे।
फोटो: अदालत से बाहर आती एडवोकेट निधि व फाईल फोटो रेशमा रानी