पंजाब 12 जून 2024* 4 साल के बाद 420 मामले का आरोपी पवन कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह व एएसआई कुलविंद्र सिंह ने 4 वर्ष पुराने मामले में पवन कुमार पुत्र राजा राम वासी गली नं.5, राजीव नगर अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 126, 5.06.20 भांदस की धारा 420, 465, 467, 468, 474, 475, 476, 120बी के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है