पंजाब 10 जनवरी *सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने 1 लाख 25 हजार नशीली गोलियों सहित ड्राईवर-कंडक्टर को काबू किया
अबोहर, 10 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई इंद्राज, एएसआई मिलखराज, एएसआई साहब सिंह व अन्य पुलिस पार्टी फाजिल्का चुंगी के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान की ओर से एक ट्राला जो कोयला लेकर आ रहा है उसमें काफी मात्रा में नशीली गोलियां पंजाब लाई जा रही हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्राले को रोका। कोयलों के नीचे से 1 लाख 25 हजार नशीली गोलियां पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने ड्राईवर कंडक्टर को काबू किया। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी मेहराना चोहला साहब जिला तरनतारन, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र बलविंद्र सिंह वासी कलेर मांगट जिला मजीठा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 1 में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम चला रखी है। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों को सवा लाख नशीली गोलियों सहित काबू किया है। आरोपियों से रिमांड के दौरान पता लगाया जायेगा कि माल कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करना था। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 1, बरामद कैंटर, जानकारी देती पुलिस व पकड़े गए आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए