पंजाब 09 फरवरी *जीव रक्षा विभाग की टीम ने तीन लोगों को मछली पकड़ते काबू किया, भारी मात्रा में मछलियां बरामद
अबोहर, 09 फरवरी (शर्मा/सोनू): जीवन रक्षा विभाग फिरोजपुर के मंडल अधिकारी लखविंद्र सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर सेंचुरी क्षेत्र में जीव पकडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर जंगली जीव विभाग के रेंज अफसर मंगतराम के नेतृत्व में ब्लॉक अफसर मनजीत सिंह, इंचार्ज खुशवंत सिंह कुलवंत सिंह की टीम राजिंद्र कुमार, महल सिंह, महावीर व अन्य ने सीतो के अंतर्गत आते गांव मेहराना में छप्पड़ से मछलियां व कछुए पकडऩे के आरोप में दो भाई मलकीत सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्रान सतपाल वासी बादल कालोनी बठिण्डा व रूड़ा सिंह पुत्र छोटा सिंह वासी बादल कालोनी को काबू किया है। इनसे भारी मात्रा में जीवित मछलियां बरामद की गई जिन्हें मौके पर ही छप्पड़ में छुड़वाया गया। इसके अलावा एक मछली मृत मिली। उक्त आरोपियों से एक मोटरसाईकिल भी बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा। गांव मेहराणा के लोगों ने जीवन रक्षा विभाग टीम की सराहना की।
फोटो:3, जानकारी देते जीवरक्षा विभाग की टीम व पकड़ा गया आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*