पंजाब 07 सितंबर 2023* धीरज कुमार की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 07 सितंबर 2023* धीरज कुमार की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजा
अबोहर, 07 सितम्बर (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के सैशन जज की अदालत में धीरज कुमार पुत्र सुभाषचंद्र, अर्जीनवीस वासी पुरानी सूरज नगरी अबोहर की सजा की अपील को खारिज करते हुए दो वर्ष की सजा बरकरार रखी व जेल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत देने वाली धीरज कुमार पुत्र सुभाषचंद्र अर्जीनवीस अबोहर को नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 71, 1.05.2014 को भांदस की धारा 420, 465, 468, 471 व अन्य धाराओं में धीरज कुमार को गिरफ्तार किया था। अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश ने उसे दो वर्ष की सजा सुनाई थी। उसने मौके पर अदालत में अपनी जमानत करवाई। सजा के खिलाफ सैशन कोर्ट में अपील दायर की। अदालत ने उसकी अपील को खारिज करते हुए उसकी सजा को बरकरार रखा। नगर थाना पुलिस ने उसे जेल भेजा।
फोटो:, पुलिस पार्टी व फाईल फोटो धीरज कुमार।

More Stories
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ २३ जून २६ * UP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर:
लखनऊ २३ जून २०२६ * समाजवादी पार्टी की नींद उड़ी’, मायावती ने बताया- BSP ब्राह्मणों को क्यों बना रही उम्मीदवार?