पंजाब 07 फरवरी 2024* 10 किलो चूरा पोस्त सहित ड्राईवर, कंडक्टर व सहयोगी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंस्पैक्टर राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुमजाल बैरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी। राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 10 किलो पोस्त बरामद हुआ। तीन व्यक्तियों को काबू किया जिनकी पहचान जीवन सिंह पुत्र नरिंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह वासी गांव मुगो सोही थाना कंथूनंगल जिला अमृतसर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 17, 6.2.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत मेें पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।्र
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा16मई26*चरखारी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित,
सादुलपुर १६ मई २६ * तेज धूप और गर्मी से बेहाल दुधारू पशु, घट रहा दुग्ध उत्पादन,
मथुरा 16 मई 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तहसील मांट मैं संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी*