पंजाब 07 अक्टूबर 2023* सफाई अभियान के दौरान अपना अबोहर अपनी आभा टीम ने किया पौधारोपण
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 07 अक्टूबर 2023* सफाई अभियान के दौरान अपना अबोहर अपनी आभा टीम ने किया पौधारोपण
अबोहर, 7 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): आज सरकारी कॉलेज अबोहर में 121वें सफाई अभियान के दौरान कॉलेज में अपनी आभा अपना अबोहर टीम के लक्की कामरेड, मेयर विमल ठठई, संजय जाखड़ व अन्य सदस्यों ने पौधारोपण किया गया। गौरतलब है कि टीम द्वारा पर्यावरण को हराभरा बनाने का पूरा प्रयास कर रही है। आज प्रवीण परूथी रूबी, मेयर विमल ठठई, भाजपा नेता भूपिंद्र स्नेही, लोकेश गोदारा, पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू, परूथी व संजय जाखड़ की ओर से पौधारोपण किया गया। इसके अलावा पार्क में लगे सफाई अभियान के दौरान पेड़पौधों को पानी दिया गया। संजय जाखड़ ने अपनी टीम के साथ मिलकर विभिन्न तरह के पौधे लगाये। मेयर विमल ठठई ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। यह हमें ऑक्सीजन देते हैं।
फोटो : पौधारोपण करती टीम।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट