पंजाब 06 मई 2024* लूटपाट करने वाले आरोपी कुलदीप सिंह को पुलिस रिमांड पर भेजा
अबोहर, 06 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सर्बजीत सिंह, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने वाले आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ गेजा पुत्र जसवंत सिंह वासी दलमीरखेड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश चेतन कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने सुरिंद्र कुमार पुत्र पप्पू सिंह वासी दीवानखेड़ा के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 47, 5-5-2024 भांदस की धारा 392, 506 के तहत कुलदीप सिंह उर्फ गेजा पुत्र जसवंत सिंह वासी दलमीरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’