पंजाब 06 दिसम्बर *सट्टा लगाने वाला आरोपी रमेश कुमार काबू
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने गली नं. 7 धर्मनगरी में छापा मारकर रमेश कुमार पुत्र लखनराम को दड़ा सट्टा की पर्ची 1510 रूपये लगाते हुए काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि नशा तस्कर, लूटापाट, चोरी करने वालों व सट्टा लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*