पंजाब 06 जून 2024* थाना बहाववाला पुलिस ने चोरी के मामले में परविंद्र सिंह उर्फ गांधी को काबू किया
अबोहर, 06 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़, एएसआई राजविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में परविंद्र सिंह उर्फ गांधी पुत्र हरराज सिंह वासी बहाववाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 58, 4.06.24 भांदस की धारा 379, 411 के तहत परविंद्र सिंह उर्फ गांधी पुत्र हरराज सिंह वासी बहाववाला व राहुल उर्फ भानू पुत्र धर्मिंद्र सिंह वासी अमरपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*