पंजाब 04 अगस्त *अबोहर सीआईए स्टाफ ने एक किलो अफीम सहित तीन आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, एक काबू, दो फरार
अबोहर, 4 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ-2 अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोम प्रकाश शर्मा, एएसआई मिलख राज अन्य पुलिस पार्अी महाराणा प्रताप मार्कीट में खड़ी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग राजस्थान से अफीम लाकर बेचते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो साहिब राम उर्फ साबा पुत्र बलराम को काबू किया जबकि फरार दो आरोपी मौके से फरार हुए। फरार होने वाले की पहचान लखबीर कुमार उर्फ लिप्पी पुत्र फतेहचंद वासी काला टिब्बा चकड़ा अबोहर के रूप में हुई तीसरा आरोपी हरमीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र दविन्द्र सिंह वासी गली नंबर 3 इंदिरा नगरी अबोहर तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना-2 में मुकदमा नंबर 66, 3-8-2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी साहिब राम को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो : 01, पुलिस पार्टी व आरोपी।
————-
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*