अबोहर पुलिस सांझ केंद्र में पौधे लगाए गए व मैंबरों के साथ मीटिंग की गई
अबोहर, 3 मई (शर्मा): नगर थाना के बाहर बने पुलिस सांझ केंद्र में आज एएसआई बलदेव सिंह इंचार्ज जिला सांझ केंद्र फाजिल्का, सिपाही गुरमीत सिंह, कांस्टेबल लेडीज कर्मजीत कौर, निर्मला देवी, एलजी स्वाती गोदारा व सांझ केंद्र के मैंबर सीनियर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, मैंबर संजीव कंधारी, अशोक गर्ग व अन्य सदस्यों ने मीटिंग की। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट हरप्रीत सिंह व श्रुति भीमवाल के नेतृत्व में सांझ केंद्र में पौधे भी लगाए गए। एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत आवश्यक है। यह वातावरण को शुद्ध रखते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार अवश्य पौधारोपण करना चाहिए।
फोटो:4, पौधे रोपण करते सांझ केंद्र के सदस्य

More Stories
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र में लापता युवक मामले में आया नया मोड़