पंजाब 03 अक्टूबर 2023* सिंह सभा स्कूल के बाहर पुलिस ने बढ़ाई गश्त, मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा
सरकारी मॉडल हाई स्कूल के बाहर भी चौकसी बढ़ाई
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 03 अक्टूबर 2023* सिंह सभा स्कूल के बाहर पुलिस ने बढ़ाई गश्त, मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा
सरकारी मॉडल हाई स्कूल के बाहर भी चौकसी बढ़ाई
अबोहर 03 अक्तूबर (शर्मा, सोनू) : एसएसपी के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन के नेतृत्व में अबोहर थाना प्रभारी सुनील कुमार, लेडीज कांस्टेबल व अन्य पुलिस पार्टी ने आज स्कूलों के बाहर मटरगश्ती करने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। कुछ मनचलों को रोककर उनके वाहनों के दस्तावेज चैक किए और चेतावनी देकर छोड़ दिया। नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते आज यह अभियान चलाया गया। उन्होंने शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें व चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि छीना-झपटी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
फोटो: पुलिस पार्टी चैकिंग करते हुए।

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी