पंजाब 02 फरवरी *420 का आरोपी प्रितपाल दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 02 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जमीन में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी प्रितपाल पुत्र जगजीत सिंह वासी बठिण्डा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार जमीन में धोखाधड़ी करने के मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने बलकार सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 123, 28.11.22 भांदस की धारा 420, 465, 467, 471 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने प्रितपाल को काबू कर जेल भेज दिया।
फोटो: 3 , पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त
लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा!
लखनऊ २० फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में DM का ‘हंटर’, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप!