पंजाब 02 जनवरी *लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी गुरमीत सिंह
-एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में, जांच जारी
अबोहर, 02 जनवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 5.30 बजे अचार बेचने वाला मंगल सिंह पुत्र पूर्ण सिंह अपनी पत्नी सर्बजीत कौर के साथ सैर कर रहा था कि अचालक तीन युवकों ने उनपर तलवार से वार किया उसकी पत्नी की बालियां छीनकर फरार हो गये। नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों के बाहर कैमरे जरूर लगवाएं ताकि लुटेरों की पहचान हो सके।
फोटो:5, पीडि़त व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*आबादी क्षेत्र में फिर गुलदार का आतंक*
लखनऊ27जुलाई26*मुख्यमंत्री के सामने प्रोटोकॉल या लापरवाही?
अयोध्या27जुलाई26*ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला