पंजाब 02 जनवरी *थाना बहाववाला पुलिस ने कार चालक को 7 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया
अबोहर, 02 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह ने राजपुरा बैरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 7 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जग्गा वासी 16 केएसडी अलीपुर सादुलशहर जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुजफ्फरनगर 30अगस्त 26*शाहपुर के तावली गांव में 36 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी
मथुरा 30 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
शामली 30 अगस्त 26* शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा