पंजाब 01 सितंबर 2023* चैक बाऊंस का भगौड़ा आरोपी प्रदीप कुमार काबू, जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 सितंबर 2023* चैक बाऊंस का भगौड़ा आरोपी प्रदीप कुमार काबू, जेल भेजा
अबोहर, 01 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, सबइंस्पैक्टर अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चैक बाऊंस व 174ए के मामले में आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र लालचंद वासी बजीतपुर कटियांवाली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। प्रदीप कुमार को चैक बाऊंस के मामले में भगौड़ा घोषित किया गया था। उसके बाद कोर्ट के बयानों पर उसपर 174ए का मुकदमा दर्ज किया गया था। आज प्रदीप कुमार को काबू कर जेल भेज दिया गया।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया
रुड़की २२ फरवरी २६ * रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत
सहारनपुर २२ फरवरी २६ * शिवालिक फार्म गोलीकांड: जमीन विवाद की बैठक में चली गोलियां, शिवम राणा हत्याकांड में अजय राणा गिरफ्तार