पंजाब 01 अक्टूबर 2024* इरादा कत्ल का आरोपी बलजीत सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 01 अक्तूबर (शर्मा/सोनू):थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस कत्ल के आरोपी बलजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी दलमीर खेड़ा थाना खुईयांसरवर अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के आरोपी बलजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी दलमीर खेड़ा थाना खुईयांसरवर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार थाना खुइयांसरवर पुलिस ने बलराज सिंह के बयानों पर डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नं. 104, 3.9.24 भांदस की धारा 126 (2), 118 (1), 115 (2), 191(3), 190 बीएनएस व डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर 118 (2), 109(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जल्द बाकी आरोपियों को काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 1 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*