पंजाब ९फरवरी २६ * शिक्षा क्रांति के तहत जाखड़ ट्रस्ट का एक ओर सराहनीय कदम
– सरकारी स्कूलों के 47 मेधावी विद्यार्थियों को बांटे लैपटॉप
अबोहर: स्टडी सेंटर की स्थापना के बाद शिक्षा क्रांति के क्षेत्र में जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आर्सेसियम एलएलसी के सहयोग से अबोहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के 47 होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘द्वितीय लैपटॉप वितरण समारोह’ का आयोजन सुभाष नगर स्थित विधायक निवास पर किया। इस गरिमामयी समारोह में सरकारी उच्च विद्यालयों के 11वीं कक्षा के 47 टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपीचंद आर्य महिला कालेज की प्राचार्य डॉ. रेखा सूद हांडा, नवयुग स्कूल से श्रीमती किरण अरोड़ा और एंजेल वर्ल्ड स्कूल से श्रीमती मंजीत कौर पोपली ने शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त प्रो. अशोक सचदेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने का संबल मिलता है।
ट्रस्टी विजय कटारिया और स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और मेधावी छात्रों को बधाई दी। विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि ट्रस्ट का लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में अभावों को दूर करना है ताकि संसाधनों की कमी किसी भी बच्चे की तरक्की में बाधा न बने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी प्रतिभावान विद्यार्थियों की मदद के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर रहेगा। मेयर विमल ठठई ने शिक्षा क्रांति के लिए इस नेक कार्य की सराहना की और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा जब हमारे होनहार बच्चों को सही संसाधन मिलते हैं, तो वे सफलता के नए आयाम छूते हैं। जाखड़ परिवार की यह पहल अबोहर के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य अतिथि डॉ. रेखा सूद हांडा ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज की संस्थाएं शिक्षा के प्रति इतनी सजग होती हैं, तभी राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जाखड़ ट्रस्ट ने इन बच्चों को सिर्फ लैपटॉप नहीं, बल्कि संभावनाओं का एक नया आकाश दिया है। इस शानदार आयोजन के लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान लैपटॉप पाकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर बच्चों के माता-पिता, संबंधित स्कूलों के अध्यापक, पार्षद व अनेकों गणमान्य मौजूद थे।

More Stories
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU
उन्नाव 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ9फ़रवरी 26* विभूति खंड पुलिस का अति सराहनीय कार्य…*