पंजाब ३० जनवरी २६*सुभाष नगर में सीएससी कैम्प लगाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चलाई गई 10 लाख बीमा योजना के फार्म भरे : एडवोकेट हरप्रीत सिंह
अबोहर, 30 जनवरी (शर्मा): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने पंजाबवासियों को ईलाज मुहैया करवाने के लिए 10 लाख बीमा योजना शुरू की है। सरकार की इस योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए आप नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने सुभष नगर में सीएमसी कैम्प लगाकर लोगों के फार्म भरे गए। इस मौके पर सुभाष नगर के समाजसेवी गुरजंट सिंह जंटा, अमित कुमार, दीपक चौधरी, खुशदीप सिंह, वरिंद्र कुमार मौजूद थे। एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में 10 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त करवा सकता है। इस अवसर पर रणबीर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमंदिर कौर, अखिलेश, श्याम चंद, सपना रानी, रीटा रानी, गगनदीप सिंह, भूपिंद्र सिंह, सरला देवी, कौशल्या देवी, बिमला रानी आदि ने अपने फार्म भरे।
फोटो:3, कैम्प में लोगों के फार्म भरते।

More Stories
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .
नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की खबरे। ..