पंजाब मंगलवार, 19 मार्च 2024* नहर की पुली टूटी होने से कभी भी हो सकता है हादसा, प्रशासन होगा जिम्मेवार : समाजसेवी
-सडक़ पर बने खड्डे भी दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 19 मार्च (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के पुल के आस-पास बनी बाऊंड्री टूट होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नहरी विभाग के अधिकारियों की होगी। नहर के पुल की दीवार एक तरफ से बिल्कुल टूटी हुई है और यह पुल मोड़ पर होने के चलते दिखाई नहीं देता। इस कारण कभी भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा पाईपें डालने के बाद सडक़ को ठीक नहीं किया। जिससे हर रोज छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कहा कि अभी हाल ही में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक बस भी नहर में गिर गई थी। इस इसी तरह यहां भी ऐसा हादसा होता है तो प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहरी पुल व सडक़ को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो 4 : नहर के पुल की टूटी बाउंड्री व समाजसेवी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर20अगस्त26* दशकों से ₹500-700 के किराये पर 84 दुकानें, सरकारी राजस्व की समीक्षा पर उठे सवाल
मथुरा 20 अगस्त 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 405 ग्राम अवैध गांजा सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*