नोयडा 9दिसम्बर 25*सैक्टर 9 बांस बल्ली ड्रम मार्केट में सोनिया गाँधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया
आज दिनांक 09.12.2025 को यूपीए चेयर पर्सन , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं हम सबकी प्रेरणा स्रोत माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्म दिन सैक्टर 9 बांस बल्ली ड्रम मार्केट में मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से स्कूली बच्चों को चिप्स ,कुरकुरे ,बिस्किट, फल-फूटी वितरण किया गया
युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि त्याग, बलिदान, आदर्श की प्रतिमूर्ति व हमारी प्रेरणास्रोत श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पश्चिम शाहबुद्दीन ने कहा कि नारी शक्ति, त्याग और नेतृत्व की अद्वितीय प्रतीक, चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन पूरे देश के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
ईश्वर आपको स्वस्थ एवं खुश रखें
महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा सचिव वीरो देवी ने कहा कि संवेदना, समभाव और सेवा-भाव की अनुपम प्रतिमूर्ति, अडिग नेतृत्व, साहसिक निर्णय-शक्ति और अद्भुत संगठन क्षमता की धनी, हमारी मार्गदर्शक श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा महासचिव दयाशंकर पांडे ने कहा कि
आपकी समावेशी सोच और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अटल निष्ठा ने भारतीय राजनीति को नई ऊंचाइयाँ दी हैं। ईश्वर से आपकी यशस्विता, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना !
जिसमें मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन, युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष जावेद खान, महानगर महासचिव दयाशंकर पांडे, महानगर सचिव वीरों देवी, युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जिला सचिव ज्योति पाल, आसिफ़, इरशाद,आर एल शर्मा, बबलू, बिजेंद्र, आमिर, रमजान, शमशाद, विजय, सोनू, धीरज,दीपक, शाहरुख, सलमान, विवेक, ज्ञानेंद्र, सुरेंद्र, प्रमोद, विनोद, प्रेम व अन्य लोग मौजूद रहे

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….