नैनीताल 27 अक्टूबर 26*नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर लगी रोक
नैनीताल *उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने तराई सेंट्रल वन डिवीजन की करीब 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि पर हाईकोर्ट भवन निर्माण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
समिति ने जिला प्रशासन की ओर से जारी गैर-वन भूमि अनुपलब्धता प्रमाणपत्र पर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे में फिलहाल बेलबाबा क्षेत्र की वन भूमि पर हाईकोर्ट निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो सका है। इससे पहले गौलापार क्षेत्र में हजारों पेड़ों के कटान से जुड़े प्रस्ताव को भी समिति की ओर से खारिज किया जा चुका है।
More Stories
बांदा 27 अक्टूबर 26*ग्राम छिरहुटा में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 158 लोगों का पंजीयन*
बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*
फर्रुखाबाद27 अक्टूबर 26*युवती के अपमान का आरोप, एनडीपीएफ ने डीपीओ पर उठाए सवाल