नई दिल्ली9सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अब तक की देश दुनियां की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[09/09, 6:17 am] +91 99395 48053: . *जय श्री राम*
*मंगलवार, 09 सितंबर 2025 के मुख्य समाचार*
🔸Nepal Protest: 20 लोगों की मौत के बाद नेपाल सरकार का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर लगें प्रतिबंध हटाए
🔸नेपाल में Gen-Z आंदोलन का बड़ा असर, गृहमंत्री ने कैबिनेट बैठक में PM ओली को सौंपा इस्तीफा
🔸फ्रांस में सरकार गिरी, मैक्रों के करीबी बायरू को छोड़नी होगी पीएम की कुर्सी
🔸जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर, 1 के छिपे होने आशंका
🔸बिहार SIR पर बवाल… चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई
🔸भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता हुआ, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
🔸उपराष्ट्रपति चुनाव आज, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला:नवीन पटनायक और केसीआर की पार्टी ने दूरी बनाई; पीएम मोदी पहला वोट डालेंगे
🔸पीएम मोदी ने सांसदों से स्वदेशी मेले लगाने को कहा:सांसदों की वर्कशॉप में बोले- व्यापारियों को GST सुधारों के बारे में बताएं
🔸ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन : एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, अमेरिकी आयात शुल्क पर होगी अहम चर्चा
🔸इजरायल में आतंकी हमले से एक और जंग के आसार, वेस्ट बैंक पहुंचने लगे यहूदी सैनिक
🔸ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK कैदियों की रिहाई, 70 जाएंगे अटारी बॉर्डर पार
🔸कोई असर नहीं होगा… ट्रंप की नए प्रतिबंध लगाने की धमकी का रूस ने उड़ाया मजाक
🔸विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने फिजियोथेरेपिस्टों के योगदान को सराहा
🔸पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ की स्थिति की समीक्षा
🔸BRICS देशों को करीब आना होगा… भारत का जिक्र कर बोले ब्राजील के राष्ट्रपति
🔸कम डिस्काउंट पर भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, इंडियन ऑयल ने कर दी नई बुकिंग
🔸’दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं…’, जनता दर्शन कार्यक्रम में गुस्सा हुए CM Yogi, जनसेवकों को लगाई फटकार
🔸बलूचिस्तान में सेना के अत्याचारों के खिलाफ जनता का विद्रोह! हमले के बाद भड़का गुस्सा
🔹एशिया कप पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हकदार होने के बावजूद टीम से बाहर रहना निराशाजनक
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
[09/09, 7:13 am] +91 99395 48053: *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*09- सितंबर – मंगलवार*
👇
*==============================*
*1* पीएम मोदी आज बाढ़ग्रस्त पंजाब-हिमाचल का दौरा करेंगे, बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण कर पीड़ितों से भी मिलेंगे; AAP सरकार ने 80 हजार करोड़ मांगे
*2* उपराष्ट्रपति चुनाव आज, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला, नवीन पटनायक और केसीआर की पार्टी ने दूरी बनाई; पीएम मोदी पहला वोट डालेंगे
*3* पीएम मोदी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई संसदीय दल की बैठक में कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ केवल नारा नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन का मजबूत आधार है। उन्होंने सांसदों को समझाया कि ‘स्वदेशी मेला’ से छोटे कारीगरों, हस्तशिल्पकारों और स्थानीय उद्योगों को नया मंच मिलेगा
*4* सांसद अपने क्षेत्र में स्वदेशी मेला लगवाएं’, PM बोले- व्यापारियों से GST में कटौती की चर्चा भी करें,मोदी ने सांसदों से कहा कि सरकार द्वारा हाल में की गई जीएसटी दर कटौती से बाजार में एक सकारात्मक लहर बनी है। यह संदेश जनता तक पहुंचाना सांसदों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ बैठकें करके इस कदम का लाभ समझाया जाए और लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि सरकार उनके साथ है
*5* प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ केवल आत्मनिर्भरता का विचार नहीं है बल्कि देश के भविष्य की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय उत्पादों की खपत बढ़ेगी तो न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि विदेशी आयात पर निर्भरता भी घटेगी। मोदी ने कहा कि चाहे निवेश कोई भी करे, उत्पादन भारतीय होना चाहिए और यही ‘स्वदेशी मंत्र’ है।
*6* जयशंकर बोले- ट्रेड पॉलिसी निष्पक्ष और सबके फायदे वाली हो, ब्रिक्स समिट में ट्रम्प का नाम लिए बिना कहा- दिक्कतें खड़ी करने से फायदा नहीं
*7* रोजगार: भारत में बेरोजगारी दर जी-20 देशों में सबसे कम, मांडविया बोले- PM-VBRY से सृजित हुईं 3.5 करोड़ नौकरियां
*8* पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिल गया घर, लुटियंस जोन में आवंटित हुआ टाइप-VIII बंगला
*9* IT मिनिस्टर बोले- टिकटॉक बैन हटाने का कोई प्लान नहीं, भारत में फिर से शुरू होने की अटकलें थीं, 2020 से देश में बैन है चीनी एप
*10* जम्मू के कुलगाम में एनकाउंटर, 2 आतंकी मारे गए, एक का नाम पहलगाम हमले के बाद जारी आतंकियों की लिस्ट में था; 2 जवान भी शहीद
*11* भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर तंज कसा और उन्हें ‘आलसी राजनेता’ बताया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी को बाढ़ प्रभावित कर्नाटक और पंजाब जाकर किसानों की परेशानियों को देखना चाहिए था।
*12* उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले BJD और BRS का बड़ा ऐलान, वोटिंग से दूर रहने का लिया फैसला
*13* आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025, अब केवल एक हफ्ते दूर है। इस बीच कई संगठनों ने वित्त मंत्रालय से आईटीआर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाने की अपील की है। कारण है देरी से फॉर्म जारी किया जाना और फिर इसके बाद रिटर्न फाइल होने होने में बार-बार आ रही परेशानी
*14* भारत-यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड पर बातचीत शुरू, EU की टीम दिल्ली पहुंची; ट्रम्प के 50% टैरिफ का असर कम करने की तैयारी
*15* नेपाल के विरोध-प्रदर्शन में 20 की मौत, गृहमंत्री का इस्तीफा, काठमांडू में प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश; सोशल मीडिया बैन से नाराज युवा
*16* Gen Z के सामने झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया, इस्तीफा नहीं देंगे PM ओली, प्रदर्शनों में 19 की मौत
*===============================*
[09/09, 9:03 am] +91 98203 71177: *आर्थर रोड जेल, बैरक नंबर… मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज! भारत ने बेल्जियम से शेयर की सारी डिटेल्स*
*विजय माल्या-नीरव मोदी जैसे भगोड़ों को रखने के लिए तिहाड़ जेल तैयार… भारत ने ब्रिटिश एजेंसी को दिया सिक्योरिटी का भरोसा*
* विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के प्रत्यर्पण की उम्मीद बढ़ गई है।
* ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की टीम ने तिहाड़ जेल का निरीक्षण किया है।
* टीम ने उच्च-सुरक्षा वार्ड का दौरा किया और कैदियों से बातचीत की।
* ब्रिटिश सरकार इन दोनों व्यवसायी को जल्द ही प्रत्यर्पण करने की मंजूरी दे सकती है।
* यह दौरा विशेष रूप से विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण मामलों में सहायता के उद्देश्य से किया गया है.
* टीम का मकसद यह था कि ब्रिटेन की अदालतों में यह साबित किया जा सके कि भारत में प्रत्यर्पित किए जाने वाले आरोपियों को तिहाड़ जेल में सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाएगा .
*बेल्जियम से आ रहे मेहुल चौकसी के लिए मुंबई की अर्थर जेल में 12 नंबर बैरक तैयार*
* मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार है।
* उसे भारत लाने की तैयारी चल रहा है।
* गृह मंत्रालय ने बेल्जियम के न्याय मंत्रालय को इस मामले में पत्र लिखा है।
* मेहुल चौकसी को मुंबई की अर्थर जेल में रखने की तैयारी है।
* यह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
* सरकार ने बेल्जियम के अधिकारियों को हिरासत मानकों की शर्तों को पूरा करने की बात कही है।
* मेहुल चोकसी को अप्रैल में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।
* मेहुल चोकसी और भतीजा नीरव मोदी 13000 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी वाले लेनदेन से जुड़े पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं।
*पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी के चार महीने बाद भारत ने वहां की सरकार को एक आश्वासन पत्र भेजा है। इस पत्र में भारत ने कहा है कि अगर मेहुल चोकसी को भारत लाया गया, तो उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल परिसर में ही रखा जाएगा।*
[09/09, 9:04 am] +91 98203 71177: *एक रोटी कम खाएंगे लेकिन दंबगई के आगे झुकेंगे नहीं.. ट्रंप के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का रिएक्शन*
* कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की विदेश नीति आत्मसम्मान और स्वाभिमान पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर।
* भारत बलिदान देगा, लेकिन दबंगई के आगे कभी नहीं झुकेगा।
* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में बयान दिया है कि रूस और भारत, चीन के हाथों में चले गए हैं।
* ट्रंप के इस बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ट्रंप और उनके जैसे लोग यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि मामला केवल टैरिफ का नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान, गरिमा और सम्मान का है।
* उन्होंने साफ कहा कि भारत की विदेश नीति उसके आत्मसम्मान और स्वाभिमान पर आधारित है, किसी भी तरह की बाहरी दबाव या धमकियों पर नहीं।
*तिवारी ने कहा कि भारत बलिदान देगा, लेकिन दबंगई के आगे कभी झुकेगा नहीं। हमने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। भारत एक रोटी कम खाएगा, लेकिन दबंगई के आगे कभी नहीं झुकेगा।*
[09/09, 9:05 am] +91 98203 71177: *इंडियन ऑयल ने छोड़ा अमेरिकी तेल, अफ्रीकी और खाड़ी देशों से किया बड़ा सौदा*
*भारत को घुटनों पर मोड़ना चाहता है बदमिजाज अमेरिका, ट्रंप के बड़बोले कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने थोप दीं यह शर्तें*
* भारत जल्दी ही अमेरिका से माफी मांगेगा।
* राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौते की कोशिश करेगा।
* भारत को भी अपना बाजार अमेरिकी सामानों के लिए खोलना होगा।
* भारत को अमेरिका से अपने संबंध सुधारने के लिए रूस से तेल खरीद बंद करना पड़ेगा।
* रूस से हथियार लेना बंध करना होगा।
* भारत को इस समय अमेरिका का समर्थन करना चाहिए, जब ब्रिक्स डॉलर के विकल्प तलाश रहा है।
* भारत को ब्रिक्स से बाहर आना होगा क्योंकि यह गुट अमेरिका विरोधी है।
*भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने ताजा टेंडर में अमेरिकी कच्चा तेल खरीदने से परहेज किया है. इसके बजाय कंपनी ने नाइजीरिया और खाड़ी देशों से 30 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया है.*
■ IOC ने नाइजीरिया के दो प्रमुख ऑयल ग्रेड– Agbami और Usan – के 10-10 लाख बैरल खरीदे हैं. यह सौदा फ्रांसीसी कंपनी TotalEnergy के साथ हुआ. इसके अलावा अबू धाबी के Das ग्रेड के 10 लाख बैरल IOC ने Shell से खरीदे हैं.
■ नाइजीरियाई तेल फ्री-ऑन-बोर्ड (FOB) आधार पर खरीदा गया है. जबकि Das ग्रेड डिलीवर्ड आधार पर लिया गया है, जिसकी सप्लाई अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है.
■ पिछले हफ्ते ही IOC ने अमेरिका के वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) ग्रेड का 50 लाख बैरल तेल खरीदा था. दरअसल, हाल के महीनों में भारतीय कंपनियां फेवरबल आर्बिट्राज विंडो का फायदा उठाकर अमेरिकी तेल खरीद रही थीं.
■ इस बार अमेरिकी तेल से दूरी बनाने की वजह उसका महंगा दाम बताया जा रहा है. भले ही ब्रेंट और WTI क्रूड का अंतर करीब 4 डॉलर प्रति बैरल ही क्यों न हो, लेकिन अमेरिकी तेल भारत तक पहुंचाने की लागत काफी अधिक पड़ रही थी. इसके मुकाबले अफ्रीका और खाड़ी देशों से मिलने वाला तेल ज्यादा सस्ता साबित हुआ.
■ अमेरिकी तेल खरीदने का फायदा भारत को केवल लागत में नहीं बल्कि व्यापार संतुलन में भी हो रहा था. अमेरिका ने हाल ही में भारत से आयात पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है, और इसका एक कारण बताया गया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है. ऐसे में अमेरिकी तेल खरीद भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों को संतुलित करने में मददगार साबित हो रहा था.
*रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद से यूरोप ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे. इसके बाद भारत और चीन ने रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदना शुरू कर दिया. इससे ट्रंप नाराज हैं और उन्होंने इस पर खुलकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत को रूस का तेल खरीदना बंद करना होगा.*

More Stories
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*