नई दिल्ली9मई26*वरिष्ठ पत्रकारों के पेंशन की मांग को लेकर सभी ने किया सामूहिक हस्ताक्षर
नई दिल्ली*अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री को जल्द सौंपेंगे ज्ञापन
सभी राज्यों की तरह दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों को भी दी जाए पेंशन और कैशलेस मेडिकल सुविधा – रविंद्र गुप्ता
दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों के पेंशन की मांग को लेकर प्रेस क्लब में हस्ताक्षर अभियान संपन्न
नई दिल्ली | 9 मई, 2026
दिल्ली के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन और कैशलेस मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाना था।
सामूहिक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
बैठक के दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मानजनक जीवन, आर्थिक सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ के लिए एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एक विस्तृत मांग पत्र (ज्ञापन) तैयार किया गया, जिस पर दिल्ली के पत्रकारों ने अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए।
मुख्य मांगें और वक्तव्य
मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा:
“देश के अन्य कई राज्यों की तर्ज पर दिल्ली सरकार को भी अपने वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन और कैशलेस मेडिकल सुविधा योजना तत्काल लागू करनी चाहिए। यह उनके दशकों के योगदान का सम्मान और उनकी बुनियादी जरूरत है।”
उन्होंने इस हस्ताक्षर अभियान को पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक बताया और कहा कि जल्द ही यह मांग पत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
प्रमुख उपस्थिति
पत्रकारों की मांगों को लेकर ज्ञापन का प्रारूप वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू और मनोहर सिंह द्वारा तैयार किया गया। इस बैठक में दिल्ली के मीडिया जगत के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
अशोक कौशिक, अमित कुमार, अजय कुमार शर्मा, अमलेश राजू, प्रियरंजन, प्रतिभा शुक्ला, आलोक गौड़, अशोक धवन, अमिताभ श्रीवास्तव, एवं रजनीकांत तिवारी शामिल रहे।

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*