नई दिल्ली5जून25*विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया गोष्ठी का आयोजन।
कैमरा पर्सन दिनेश के साथ अनुष्का बघेल की खास रिपोर्ट
नई दिल्ली*विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर पदम श्री कल्याण सिंह रावत जी को कांस्टीट्यूशन क्लब में हो रहे वर्ल्ड एनवायरमेंट डे सेलिब्रेशन में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया। कल्याण सिंह रावत जी पदम श्री से नवाजे गए हैं और उसके पीछे बहुत बड़ा कारण यह है कि उन्होंने 1995 में मेती आंदोलन की शुरुआत करी जिसके चलते उन्होंने उत्तराखंड में रह रहे परिवारों में जागरूकता फैलाई और जितनी भी बेटियों की शादी हुई उनके विदा होने से पहले घरों के सभी सदस्यों के साथ मिलकर एक पौधा लगाकर जाने की परंपरा चालू करी जिससे कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों के बीच जाय और तब से लेकर आज तक वहां पर यह आंदोलन जारी है वह कई लोगों को जागरुक कर चुके हैं और अनगिनत पेड़ पौधे लगवा चुके हैं उनके इस साहस और जागरूक मानसिकता को सभी ने खूब सराहा है इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी उनके घर चिट्ठी भिजवा कर उनके इस कार्य के लिए सराहा और प्रोत्साहित किया है कल्याण सिंह रावत जी का योगदान चिपको आंदोलन में भी रहा है इस इंटरव्यू के माध्यम से उन्होंने कई तरीके की दिक्कत हो को समझाया है जैसे कि हिमालय पर शुरू होती दिक्कतों को वह सामने लाए ।
जानने के लिए पूरा इंटरव्यू जरूर देखें।

More Stories
वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
मथुरा 21 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप