July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली3जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली3जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली3जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 जुलाई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 11:23 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 11:47 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* विष्टि – 11:23 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 16:59 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 21:48
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 24:49 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायण
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:25
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 11:23 तक पश्चात् चतुर्थी प्रारम्भ , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , पंचक प्रारम्भ 24:49 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:47 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:21 तक , “HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि , श्री केदार पांडे पुण्य दिवस , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) , ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस व अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्थी 12:42 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , पंचक जारी , यादवराव महाराज पुण्यतिथी धापेवाडा (नागपुर ) , अल्लूरी सीताराम राजू जयंती , स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि व अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (को ऑपरेटिव) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*युक्ताहारविहारस्य*
*युक्तचेष्टस्य कर्मसु ।*
*युक्तस्वप्नावबोधस्य*
*योगो भवति दु:खहा।।*
*भावार्थ👉*
_जो व्यक्ति खाने, सोने, आराम करने और काम करने की आदतों में नियमित रहता है, वह योग के अभ्यास से सभी भौतिक कष्टों को नष्ट कर सकता है।_
🌹

*3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
1754 – फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई – जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया।
1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। “HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1767 – पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे।
1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।
1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1934 – बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया।
1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।

1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1992 – रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
2006 – स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की।
2008 – न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
2019 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को लीज (पट्टे ) पर देने के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी।
2019 – भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म ‘सिंह’ ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता।
2020 – दिल्‍ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4.5 मापी गई।
2020 – पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन और यात्रियों से भरी एक बस में टक्‍कर से 20 सिख श्रद्धालुओं की जान चली गई।
2021 – टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग मेले (आईएसईएफ) में 9 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और 8 विशेष पुरस्कार जीते।
2022 – केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा शुरू हुई।
2022 – दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कदमत्त ने पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत सिंगापुर का दौरा किया।
2022 – मुंबई के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधान सभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ( महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को संभालने वाले भारत में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने)।
2022 – ‘मिस इंडिया 2022’ का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया।
2023 – समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की संसद भवन में अहम बैठक हुई।
2023 – सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार , शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचा, निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचा।
2023 – अब तक का सबसे गर्म औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा व 61,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक जंगलों में आग के कारण साइबेरिया के याकूतिया क्षेत्र में आपातकाल की की गई।
2023 – इजराइली जेनिन शरणार्थी शिविर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 8 लोग मारे गए व 100 घायल हुए।
2023 – राज्य विधानमंडल के एक पूर्व अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से दी कि 51 साल बाद महाराष्ट्र सरकार को 200 से अधिक विधायकों का समर्थन मिला।
2023 – भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ।
2024 – झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।
2025 – ISRO ने गगनयान मिशन के सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) के दो सफल ‘हॉट टेस्ट’ (Hot Tests) आयोजित किए।

*3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1616 – शाह शुजा (मुग़ल) – मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र।
1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1886 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।
1892 – हबीब उर रहमान लुधियानवी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1897 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
1941 – अदूर गोपालकृष्णन – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।
1952 – रोहिंटन मिस्त्री अथवा ‘रोहिंतों मिस्त्री’ (मुंबई, महाराष्ट्र) प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार।
1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ।
1969 – नायक दिगेन्द्र कुमार (परस्वाल) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे।
1979 – आरती सिंह राव – भारतीय निशानेबाज।
1980 – हरभजन सिंह भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी।
1986 – कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं ।

*3 जुलाई को हुए निधन👉*

1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1948 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1971 – अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
1982 – केदार पांडे एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
1996 – राज कुमार – सुप्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1999 – मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2015 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें (भूतपूर्व) मुख्य न्यायाधीश।
2019 – बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला (बीके) का निधन हुआ , उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
2019 – सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पूर्व राज्यपाल। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2020 – बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन।
2022 – भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश रग्बी यूनियन प्लेयर ग्रेग ओलिवर (58) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पावरलिफ्टर
डोनाल्ड सी. रेनहौड्ट (78) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच विंसेंट माइकल टोबिन (79) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी शुद्ध नस्ल के घुड़दौड़ प्रशिक्षक डेविड हॉफमैन्स (81) का निधन हुआ।

*3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि।
🔅 श्री केदार पांडे पुण्य दिवस।
🔅 कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻