नई दिल्ली29 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
👇
*=============================*
*1* राहुल के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा, ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल करने पर रिजिजू और राजनाथ ने टोका, कहा- माफी मांगें
*2* राहुल गांधी ने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल किसी के लिए नहीं किया है, बस कैटेगरी बताई है जो है. अगर आप लोग चाहते हैं कि यहां सिर्फ बीजेपी बोले, तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं. कोई दिक्कत नहीं है. जब भी बोलता हूं, रिजिजू जी खड़े हो जाते हैं. आप उनको जगह दे रहे हैं. स्पीकर ने इस पर कहा कि सदन में अच्छी व्यवस्थाएं, मर्यादाएं रही हैं. हमें अच्छी मर्यादा बनाने का प्रयास करना चाहिए
*3* राहुल गांधी ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि छात्रों को पेपर लीक की वजह से गुस्सा आया है। हमारी शिक्षा व्यवस्था पहले ही क्रूर है। लाखों रुपये गरीबों से लिए जाते हैं। हर चीज प्राइवेटाइज है। पेपर लीक, एक परीक्षा में कुछ होता है, दूसरे में कुछ। एक में रिएग्जाम होता है, दूसरे में नहीं होता है। यह एक बेहद खराब व्यवस्था है। यह सिस्टम और इसकी आत्मा को कब्जे में कर लिया गया है
*4* राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने एक छात्रा से हुई बातचीत का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘छात्र, मूर्ख और अंधभक्त’ तीन श्रेणियां बताईं। राहुल गांधी ने कहा, मैंने कहा कि अंधभक्त की परिभाषा क्या है। उन्होंने कहा कि अंधभक्त वह है जो मान लेता है कि यह बड़ी छवि वाला बेवकूफ ही भगवान है। इसके बाद कुछ देर तक लोकसभा में हंगामा मच गया
*5* कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश के गृह मंत्री में यह हिम्मत नहीं है कि वह यहां आकर बैठें। देश के गृह मंत्री डरे हुए हैं। आखिर क्यों गृह मंत्री यहां नहीं है। वह यहां नहीं है, क्योंकि उन्होंने बच्चों पर गोली चलाने का आदेश दिया। उन्होंने हमारे छात्रों के खून में पैलेट्स मिलाने का आदेश दिया। पुलिस को बल प्रयोग का आदेश सिर्फ गृह मंत्री ही दे सकते हैं।
*6* राहुल गांधी लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में ‘बेवकूफ’ और ‘अंधभक्त’ शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सत्तापक्ष ने राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल शब्दों पर आपत्ति जताई
*7* बहुत गंभीर मामला है,चुप नहीं बैठेंगे, राहुल ने कहा था कि गृहमंत्री के आदेश पर गोली चली, गृहमंत्री को लेकर बयान पर माफी की मांग-किरेन रीजीजू
*8* किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को याद कराया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय प्रधानमंत्री के बोलने से रोकने का प्रयास हुआ। विपक्ष के सदस्य सीट के बिल्कुल नजदीक तक आए। और भी कई बार आपने (विपक्ष) ने प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया।
*9* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. धर्मेंद्र प्रधान नहीं, आरएसएस शिक्षा मंत्रालय चला रहा था. राहुल गांधी ने कहा कि हमने गृह मंत्री को कार केड में देखा. वह कहां हैं. उनमें सदन में बैठने का साहस नहीं है. स्पीकर ने कहा कि जिस विधेयक पर चर्चा हो रही है, उसके मंत्री यहां बैठे हैं. आज होम मिनिस्ट्री पर चर्चा नहीं है. जिस विधेयक पर चर्चा है, उसके मंत्री बैठे हैं.
*10* संसद परिसर में ‘चंदा चोर गद्दी छोड़’ के नारों के साथ सपा सांसदों का प्रदर्शन, अखिलेश बोले- ‘जो दानपात्र न बचा सके, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?’
*11* संसद के बाहर सपा सांसदों का दानपेटी लेकर प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं- मैंने शिक्षा मंत्री पर सच बोला, बोलती रहूंगी; रिजिजू ने कहा- राहुल गाली-गलौज करते हैं
*12* सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ चल रहे कोयला ब्लॉक आवंटन मामले को पूरी तरह बंद कर दिया। शीर्ष अदालत ने उन्हें और अन्य आरोपियों को तलब करने वाले स्पेशल कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही सीबीआई की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया, जिसमें डॉ. सिंह को क्लीन चिट दी गई थी।
*13* दिल्ली पुलिस ने X से कहा-PM पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं, पोस्ट करने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दें
*14* भोपाल में किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन,बैरिकेड तोड़ बसों पर चढ़े, सीएम हाउस के रास्ते पर कड़ी सुरक्षा; सड़क पर सद्बुद्धि यज्ञ भी किया
*15* सत्ता गई तो याद आया कांग्रेस-लेफ्ट का साथ, ममता के ‘मोर्चे’ की अपील पर विपक्ष ने ही दिखाया आईना
*16* महाराष्ट्र के शिरडी में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आंध्र प्रदेश के एक साईं भक्त ने साईं बाबा को 1.05 करोड़ रुपये कीमत का सोने का मुकुट भेंट किया। यह मुकुट उन्होंने श्रद्धा और गुरु दक्षिणा के रूप में शिरडी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान को अर्पित किया
*17* तमिलनाडु के मीनाक्षी मंदिर की 60 करोड़ की जमीन हड़पी, फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा; 19 लोगों पर FIR
*18* CJP की कंगना को नसीहत-परिवार में भी ऐसी भाषा बोलेंगी, ये मानसिक रूप से स्थिर व्यक्ति के शब्द नहीं; एक्ट्रेस Gen-G को गटर जनरेशन बोली थीं
*19* ‘जेल हो या फांसी, दिसंबर तक हर हाल में वापस बांग्लादेश लौटूंगी’; पूर्व पीएम शेख हसीना का एलान
*20* दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में पानी घुसा, सड़कें डूबीं, गुजरात में टाटा फैक्ट्री बंद, राजस्थान में झरने बहे, छत्तीसगढ़ में बाढ़; चार धाम यात्रा रुकी
*21* भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में शानदार तेजी, हरे निशान पर कर रहा है कारोबार
*=============================*

More Stories
कौशाम्बी29जुलाई26*लेखपाल के घूस मांगने पर अधिवक्ता से हुआ विवाद*
मथुरा 29 जुलाई 26*डीएम और एसएसपी ने गुरु पूर्णिमा पर कानून व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण*
जयपुर29जुलाई26*गुरु के सान्निध्य में शब्द नहीं, चेतना बोलती है : माँ विजया