नई दिल्ली23 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* पेपर लीक पर मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
*2* राहुल बोले- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार, छात्रों की 3 मांगें- प्रधान को हटाएं, स्टूडेंट्स से हिंसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लें
*3* संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, प्रियंका नारे लगाते NDA सांसदों के पास पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लोकसभा कल तक स्थगित
*4* गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक, बोले-भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्डा ने कहा-आपकी चिट्ठी मिली, चर्चा कर रहे
*5* मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। बीते तीन दिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कई बार कार्यवाही स्थगित हुई है। आज भी दो बार दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है
*6*’शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना कोई चर्चा नहीं…’ स्पीकर से मुलाकात के बाद NEET पेपर लीक पर विपक्ष का सख्त रूख
*7* सड़क से संसद तक संग्राम: ‘सरकार चर्चा चाहती तो पहले दिन ही कर लेती’; नीट विवाद पर खरगे ने केंद्र पर उठाए सवाल
*8* कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार ने फिर बातचीत के लिए बुलाया, नड्डा के घर की बजाय दूसरी जगह बातचीत की शर्त; अन्ना हजारे ने मौन प्रदर्शन किया
*9* मुंबई में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुंबई कांग्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए आरोप लगाया है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मुंबई पुलिस के कुछ कर्मियों ने धमकी दी कि यदि वे दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हें ड्रग्स के झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा और उनकी पूरी जिंदगी जेल में बीत जाएगी।
*10* पुलिसकर्मी की छात्रों को धमकी, ड्रग्स केस में फंसा देंगे, वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस ने आरोपी को काम से हटाया, जांच शुरू
*11* महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने का एलान किया। दोनों नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, अभिभावकों और छात्रों से शामिल होने की अपील की
*12* मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ बेरहमी से पेश आ रही है, लेकिन अब छात्र किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा रहे हैं। वहीं, राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब बहुत बड़ा रूप ले चुका है, जिसके कारण सरकार बैकफुट पर आ गई है
*13* बिहार के पटना के बाद कटिहार में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, ईंट-पत्थर चले, हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी; देशभर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन
*14* हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की PM को नसीहत, बोले- नेहरू की तरह ‘चाचा’ कहलाना है तो छात्रों से संवाद करें; शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें
*15* सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द, तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा; पुलिस को 6 महीने में ट्रायल पूरा करने के आदेश
*16* गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश, अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 7 ट्रेनें रद्द; MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट
*17* लगातार चौथे दिन भी जारी है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट,शेयर बाजार लाल निशान पर कर रहा है कारोबार
*===============================*

More Stories
अबोहर पंजाब23जुलाई26*बार एसो. अबोहर ने एलएडीसी के विरोध में हड़ताल 17वें दिन में वकीलों ने भी शुरू की भूख हड़ताल,
लखनऊ23जुलाई26*राजधानी लखनऊ में हज़रतगंज थाना के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
*ब्रेकिंग : लखनऊ : लखनऊ23जुलाई26*’Apple Support’ के नाम पर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी, हाईटेक कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा*