🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली23जून25**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 जून 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 22:12 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 15:17 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* गर – 11:48 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* धृति – 13:17 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 27:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 07:08 से 08:53
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी त्रयोदशी 22:12 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , मुकेश कुमार हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , सोम प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 22:10 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:17 से सूर्योदय तक , संत नामदेव महाराज पुण्यतिथि (आषाढ कृष्ण त्रयोदशी , कन्फर्म नहीं) , श्री वीरभद्र सिंह जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जन्म दिवस (जन्मतिथि पर मतभेद) , डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री संजय गाँधी स्मृति दिवस , श्री वाराहगिरि वेंकट गिरि स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) व अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widows Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्दशी 19:02 तक पश्चात् अमावस्य शुरु , विघ्नकारक भद्रा 08:35 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*माता गरीयसी यच्च*
*तेनैतां मन्यते जनः ।*
*ज्येष्ठो भ्राता पितृसमो*
*मृते पितरि भारत ॥१६॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! माता का गौरव सब से बढ़कर है, इसलिये लोग उसका विशेष आदर करते हैं। हे भारत ! पिता की मृत्यु हो जाने पर बड़े भाई को ही पिता के समान समझना चाहिये॥ १६ ॥_
🌹
*23 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1713 – असाडीअ के फ्रांसीसी निवासियों को ब्रिटेन के लिए निष्ठा की घोषणा करने या नोवा स्कोटिया, कनाडा छोड़ने के लिए एक वर्ष दिया गया।
1724 – इस्तंबुल की संधि पर हस्ताक्षर किया गया, ओटोमन साम्राज्य, रूस, और पर्शिया का विभाजन किया गया।
1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1868 – क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1888 – फेडरिक डगलस पहले अफ्रीकी अमेरिकी हुए जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया।
1894 – बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना।
1956 – जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
1985 – एयर इंडिया का जम्बो यात्री विमान कनिष्का आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
1991 – अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
1994 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
1994 – उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
1995 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
1996 – शेख हसीना वाजेद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।
2008 – टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।
2008 – नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।
2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।
2019 – सऊदी अरब एफएटीएफ सदस्यता पाने वाला पहला अरब देश बन गया।
2020 – सउदी अरब पर ड्रोन व मिशाइल से हमला हुआ।
2020 – रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया।
2020 – पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद।
2020 – चीन ने अपने बाइडू नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (बीडीएस) के लिए अंतिम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2021 – हिंद महासागर में भारत और अमेरिका का युद्ध अभ्यास शुरू हुआ।
2021 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की राजनीति में इतिहास रचते हुए लगातार नौवीं बार सांसद के तौर पर शपथ ली।
2022 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत हुई व 7 लोग घायल हुए।
2022 – भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा विदेश मंत्रालय परामर्श आयोजित हुआ।
2022 – प्रधानमंत्री ने 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (23-24 जून) में भाग लिया।
2022 – प्रधानमंत्री ने ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन किया और निर्यात पोर्टल का शुभारंभ किया।
2022 – दक्षिण कोरिया ने घरेलू स्तर पर निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट से वाणिज्यिक उपग्रह लॉन्च किया।
2022 – पहली भारत गौरव ट्रेन भारत से 500 पर्यटकों को लेकर नेपाल के जनकपुर पहुंची।
2022 – ISRO ने फ्रेंच गुयाना के कौरौ से संचार उपग्रह GSAT-24 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
2023 – गुजरात के जामनगर में बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत व 5 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति श्री बाइडेन से मुलाकात की।
2023 – दो दिवसीय श्रम 20 शिखर सम्मेलन का पटना में समापन हुआ।
2024 – ISRO ने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV-LEX-03) की तीसरी सफल लैंडिंग की।
2024 – रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, पादरी और पुलिसकर्मियों सहित 9 की मौत, 25 घायल हुए।
*23 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1901 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक (29 जून का भी वर्णन मिलता है)।
1912 – कंप्यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्टएनालिस्ट एलन ट्यूरिंग का जन्म हुआ।
1920 – जगन्नाथराव जोशी भारतीय राजनेता (भाजपा के ) व भारतीय जनसंघ के वरिष्ट नेता थे।
1934 – चण्डी प्रसाद भट्ट – गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।
1934 -वीरभद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – प्रदीप कुमार बनर्जी – भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1936 – एन. भास्कर राव – भारतीय राजनीतिज्ञ रहे , जिनका सम्बंध ‘तेलुगु देशम पार्टी’ से है।
1939 – सैयद शाहिद हाकिम – पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।
1972 – संजीव कुमार बालयान – भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1980– वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना में जन्म हुआ।
*23 जून को हुए निधन👉*
1761 – बालाजी बाजीराव – महान् मराठा पेशवा।
1914 – गंगाप्रसाद वर्मा – राजनेता तथा समाज सुधारक।
1939 – गिजुभाई बधेका – गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री थे।
1953 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी – महान् शिक्षाविद, चिन्तक और साथ ही ‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक।
1971 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त।
1980 – भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पुत्र संजय गाँधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
1980 -वी.वी. गिरी – भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1995 – वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्क का निधन।
2015 – सिस्टर निर्मला, मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज की प्रमुख थीं।
2019 – तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वीआर लक्ष्मीनारायणन का निधन।
2021 – स्पेन के जेल में कैद की सजा भुगत रहे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के पायनियर जॉन मैकफी (John McAfee) मृत पाए गए।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री बेट्टा सेंट जॉन (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता फ्रेडरिक फेनिमोर फॉरेस्ट जूनियर (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार जेसी लेस्टर मैकरेनोल्ड्स (93) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार, शिक्षक डेविड टुनले का 94 वर्ष की आयु में निधन।
*23 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 संत नामदेव महाराज पुण्यतिथि (आषाढ कृष्ण त्रयोदशी , कन्फर्म नहीं)।
🔅 श्री वीरभद्र सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जन्म दिवस (जन्मतिथि पर मतभेद)।
🔅 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री संजय गाँधी स्मृति दिवस।
🔅 श्री वाराहगिरि वेंकट गिरि स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ स्थापना दिवस।
🔅 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widows Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
मथुरा 23 जून 25*आगामी राजकीय मुडिया पूर्णिमा मेला 2025 हेतु पुलिस व्यवस्था*
मथुरा 23 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अदद चाकू नाजायज के साथ किया गिरफ्तार*
राजस्थान23जून25*टाइगर का राजस्थान” ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, दर्शकों ने बांधे तारीफों के पुल 3 दिन हाउस फुल रहा