नई दिल्ली23जून*राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर सभी का अभिवादन कर धन्यवाद दिया
मुजफ्फरनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में ईडी द्वारा हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी से चल रही पूछताछ के विरोध में दिल्ली पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर कांग्रेस के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न थानों में गिरफ्तार कर हिरासत में रखा गया जिससे बिना डरे बिना थके सभी ने इस आंदोलन को सफल बनाया।दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में पिछली 13 जून से चल रहे सत्याग्रह के समापन पर मुजफ्फरनगर कांग्रेस कमेटी की टीम राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर जी, प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी और जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के साथ मौजूद रही। जिस परिपेक्ष्य में 24 अकबर रोड पर हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उसके बाद हमारे राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर जी ने मुजफ्फरनगर कांग्रेस की टीम जिसमें पं सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, धीरज महेश्वरी, देवेन्द्र कश्यप, राजकुमार शर्मा,पं प्रहलाद कौशिक, रामकुमार, संजीव कश्यप, सौरभ, सचिन, योगेन्द्र गुर्जर, अर्जुन आदि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 10 जनपथ ले जाकर आदरणीय राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी से मुलाकात कराई और फोटो सेशन करवाया।
अंत में हमारे नेता राहुल ग़ांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने सभी का अभिवादन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

More Stories
रोहतास 31 मार्च 26*वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना) का मार्ग बदल दिया गया है।*
बांदा31मार्च26*सोते समय घर में लगी आग़ से महिला की जलकर मौत बच्ची व पति भी झुलसे*
अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक