नई दिल्ली23जुलाई26*इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत*
नई दिल्ली। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। *मेघालय सरकार ने जमानत को चुनौती दी थी,* सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। इंदौर से हनीमून टूर के दौरान मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि अगर अगले 6 महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी नहीं होती है, तो सोनम नए सिरे से जमानत के लिए आवेदन कर सकती हैं। सोनम को फिर जेल जाना होगा, मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी।

More Stories
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*