नई दिल्ली22जुलाई26*ज़ख्मों पर इंसानियत का मरहम*
नई दिल्ली*जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल बच्चों की सेवा के लिए युवा डॉक्टर्स ने एक अनुकरणीय कदम उठाया है.. हालिया खबरों के बीच एक तस्वीर के मुताबिक रात पार्लियामेंट स्ट्रीट पर डॉक्टर्स का एक विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया है, जहाँ कोई भी बच्चा या युवा बिना किसी झिझक के मुफ़्त चिकित्सा सहायता ले सकता है..ये युवा डॉक्टर स्वयंसेवी रूप में दिन-रात सेवा दे रहे हैं, घावों पर पट्टी बाँध रहे हैं, दर्द की दवा दे रहे हैं और ज़रूरत पड़ने पर हॉस्पिटल रेफ़र भी कर रहे हैं..एक युवा डॉक्टर ने कहा,
चाहे जो भी पक्ष हो, लेकिन बच्चे बीमार या घायल हों तो चुप रहना इंसानियत के ख़िलाफ़ है..हम यहाँ राजनीति नहीं, सिर्फ़ इंसानियत का साथ दे रहे हैं..जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच यह मेडिकल कैंप दर्द और संवेदना का सुंदर मेल है.. सच्ची ताकत वो नहीं जो लाठियाँ चलाए, बल्कि वो जो ज़ख्मों पर मरहम रखे..
( दीपक “भैया जी” )
More Stories
नई दिल्ली 15 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*