नई दिल्ली21अगस्त25*एल्युमिनियम के बर्तनों से खाने में घुल रहा जहर! किडनी-हार्ट की सेहत पर बड़ा खतरा*
खाना बनाने वाले बर्तनों सेहत पर गहरा असर डालते हैं.
रिसर्च और USFDA रिपोर्ट के अनुसार कुछ इंडियन बर्तनों से सीसा खाने में मिलकर दिमाग, किडनी और हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है.
बर्तनों पर हुईं कई रिसर्च में ये बात सामने आई है ।
बर्तन बनाने मे इस्तेमाल होने वाले मेटल में काफी ऐसे केमिकल इस्तेमाल होते हैं या उनसे निकलते हैं,
जिससे हमारी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है.
भारतीय कंपनी सरस्वती स्ट्रिप्स प्राइवेट लिमिटेड के कुछ कुकवेयर में खतरनाक स्तर तक सीसा (Lead) पाया गया है.
ये बर्तन बाजार में ‘प्योर एल्युमिनियम यूटेंसिल्स’ या ‘टाइगर व्हाइट’ नाम से बेचे जा रहे हैं.
यूएसएफडीए साफ किया कि इन बर्तनों में एल्युमिनियम, पीतल और उनके मिश्रण से खाना पकाने पर सीसा निकल सकता है,
जिससे खाना जहर बन सकता है.
सीसा एक टॉक्सिक हैवी मेटल है जो शरीर में जमा होकर लंबे समय तक नुकसान करता है.
जब इन बर्तनों में हम खाना बनाते हैं तो खाने में मिल जाता है और खाने की जरिए ये धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगता है.
खासतौर पर एसिडिक फूड्स में एल्यूमिनियम बर्तनों से रिसाव बढ़ सकता है.
किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में सीसा जैसी हानिकारक धातु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है,
समय रहते सावधानी अपनाकर आप एनीमिया, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट जैसी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं.
यूएसएफडीए ने दुकानदारों को इन्हें बेचने से रोकने की भी हिदायत दी गई है।
और लोगों को इन बर्तनों का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई है.

More Stories
रीवा19अगस्त26*मैहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर रीवा संभागीय कमिश्नर का दौरा
मुजफ्फरनगर19अगस्त26*मुजफ्फरनगर के एक जज सुर्खियों में…*
अयोध्या19अगस्त26*सड़क हादसे में दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर रूप से घायल*