नई दिल्ली20अगस्त26*बंदेमातरम को लेकर छिड़ी सियासी जंग
नई दिल्ली*वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की तरफ से बुधवार को CWC की मीटिंग में पारित प्रस्ताव को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। देश की जनता इसके खिलाफ एकजुट हो। 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली और पाकिस्तान का जन्म हुआ। कांग्रेस ने लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जिन्होंने वंदे मातरम का नारा लगाते लगाते फांसी पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्टी 1937 का अपनी पार्टी का रेज्यूलेशन मान रही है और संसद के एक्ट को नकार रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प