March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली19जनवरी*असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन*

नई दिल्ली19जनवरी*असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन*

नई दिल्ली19जनवरी*असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन*
…………………………………..

आज नई दिल्ली : नेशनल एलायंस फ़ॉर सोशल सिक्योरिटी (100 से ज्यादा संगठनों का नेटवर्क) के सहयोग से दिल्ली असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन (पंजी.) द्वारा आज असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 एवं मजदूरों के सामने चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लोधी रोड, नई दिल्ली स्थित भारतीय सामाजिक संस्थान में किया गया जिसमें अलायन्स से जुड़े घटक संगठनों (BWI, NADW, NASVI & SEWA) संगठनो, ट्रेड यूनियनो(INTUC, BMS, HMS, LPF, SEWA & TUCC) एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

कार्यशाला की शुरुआत में थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की पृष्टभूमि एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बिल्डिंग एन्ड वूड वर्कर्स इंटरनेशनल (बी.डब्लू.आई.) की परियोजना समन्वयक (दक्षिण एशिया) साक्षी अग्रवाल जी ने एन.ए.एस.एस. द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान की गतिविधियों एवं प्रस्तावित मांगो पर विस्तार से प्रकाश डाला।

दिल्ली असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन(INTUC/ BWI) के महासचिव अमजद हसन ने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, निर्माण मज़दूरों के लिए कानून-1996 एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर प्रभाव एवं चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा हर श्रमिकों का कानूनी, सवैधानिक अधिकार है और यह केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है की वे सभी श्रमिकों को अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत सभी श्रमिकों को पंजीकृत करे और उन्हें सामाजिक सुरक्षा अधिकारों तक पहुँच प्रदान करे।

इस अवसर पर सेवा संगठन की उषा, नेशनल अलयंस फॉर डोमेस्टिक वर्कर्स की रेखा सिंह, नासवी संगठन के बिशाल तालुकदर, इंटक की राष्ट्रीय सचिव सहनाज रफीक जी, निर्माण क्षेत्र की यूनियनो से जुड़े थानेश्वर दयाल आदिगौड़, खालिद रजा खान, जवाहर प्रसाद सिंह, विनय सिंह, विजय शेखर चट्टान, सरिता वर्मा एवं ललित चपराना ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित दात्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय-भारत सरकार) के दिल्ली क्षेत्रीय निदेशालय के निदेशक डॉ. पंकज रस्तोगी जी ने बोर्ड द्वारा मजदूरो को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी दी।

इस अवसर पर एन. ए.एस.एस. द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण, मातृत्व लाभ, पेन्सन, मृत्यु मुआवजा एवं कर्मचारी राज्य बीमा योजना के साथ जुड़ाव जैसी पाँच प्रमुख मांगो को लेकर दिल्ली में एक राज्य स्तरीय अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।

आज के कार्यशाला में चर्चा के उपरांत 5 सूत्रीय माँग पत्र (माँग पत्र सलग्नक) को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री, सचिव सह आयुक्त श्रम को अपना माँग पत्र सौपेंगे साथ ही एक राज्य स्तरीय संचालन समिति गठन दिल्ली असंगठित निर्माण मज़दूर यूनियन के महासचिव अमजद हसन के नेतृत्व में किया गया जिसमें एन. ए. एस. एस. अलायन्स से जुड़े घटक संगठनों (BWI, NADW, NASVI & SEWA) साथ ही ट्रेड यूनियनो (INTUC, BMS, HMS, LPF, SEWA & TUCC दिल्ली राज्य की इकाई) निर्माण मज़दूर अधिकार अभियान एवं नेशनल हॉकर्स फेडरेशन सर्वसम्मति संचालन समिति के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए।
द्वारा
*अमजद हसन*
महासचिव
दिल्ली असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन
मोब 9868366532

Taza Khabar