August 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली19अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली19अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

19 अगस्त, बुधवार

● पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30 प्रतिशत घटकर 479 करोड़ रुपये रहा, पिछले साल विदेशी दान में भी कमी आई, फंड में अभी 8,452 करोड़ रुपये

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अपनी सरकार में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं, दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के विभाग बदले जाने के संकेत, कुछ मंत्रियों का बोझ घट सकता है तो कुछ को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है

● भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसान लगातार तीसरे दिन पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर डटे रहे, प्रदर्शनकारी दिल्ली कूच की मांग पर अड़े

● दिल्ली की हवा और यमुना की हालत सुधारने पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सुधार नहीं होने पर संसद की स्थायी समिति ने गंभीर चिंता जताई, समिति ने दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बताया

● राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से विशाखापत्तनम में शुरू होगी, बैठक 21 अगस्त तक चलेगी, संघ से जुड़े 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे

● कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज नई दिल्ली में होगी, मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन में प्रस्तावित बदलाव और अगले साल होने वाले सात राज्यों के चुनावों पर चर्चा संभव

● जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा, कहा- बच्चों से झूठ मत बोलिए

● सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नहीं बनने से लेकर राजनीति में आने तक के किस्से किताब में सामने आएंगे, किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी

● शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जानकारी दी, 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को जोड़ा जा रहा है, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में भी बदलाव होंगे

● शहजाद पूनावाला ने सरकार से सवाल किया कि टैक्स देने वाले मध्यम वर्ग को उसके अनुपात में सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं, उन्होंने मध्यम वर्ग को देश का एटीएम बताया

● महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार से 14 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू, सार्वजनिक रूप से लोगों के जुटने और पुतले जलाने पर रोक, आगामी त्योहारों और प्रदर्शनों को देखते हुए फैसला

● कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पुणे में निषेधाज्ञा राहुल गांधी के 22 अगस्त के कार्यक्रम को रोकने के लिए लगाई गई है

● महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन से धर्म स्वतंत्रता कानून लागू करने की तैयारी, जबरन धर्मांतरण पर सात साल तक की सजा का प्रावधान

● उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर पहले बागी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करने की मांग की, असली शिवसेना और पार्टी चुनाव चिह्न पर फैसला बाद में करने की मांग

● आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, सीवेज शोधन संयंत्र में कथित घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, विशेष कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

● गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद बच्ची की मौत, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती, रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने के बाद खाद्य विषाक्तता की आशंका

● मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी की, महिला विधायक ने विरोध जताते हुए कहा कि महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं

● अगले साल महंगाई और बढ़ने की आशंका, खाने-पीने की चीजें महंगी होने का अनुमान, रिपोर्ट में अलनीनो के कारण कमजोर मानसून और ईरान-अमेरिका संघर्ष से तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका

● रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने ब्रिटिश ड्रोन से रूस पर हमला किया, मॉस्को ने ब्रिटेन पर युद्ध को और बढ़ाने का आरोप लगाया

● रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूस गुप्त समुद्री मार्ग से ईरान को मिसाइल, ड्रोन के कलपुर्जे और गोला-बारूद भेज रहा है

● ईरान के हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात की जवाबी कार्रवाई, तेहरान के साथ कारोबार और वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाने का दावा

● टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीत से छह विकेट दूर, श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा और दिनूषा क्रीज पर, आज मैच का आखिरी दिन

● उत्तर प्रदेश के 25 शहरों में बारिश से घर, थाने और अस्पताल जलमग्न, बंगाल के आसनसोल में बाढ़, राजस्थान और दिल्ली समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Taza Khabar