नई दिल्ली18जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*================================*
*1* भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब, 450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी
*2* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से तीन दिन के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के तहत भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 18वीं बटालियन बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) का दौरा करेंगे।
*3* वांगचुक को अनशन के 21वें दिन पुलिस ने उठाया, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा; भूख हड़ताल पर बैठे कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके पर महिला ने स्याही फेंकी
*4* ‘सरकार ने किसी को नहीं बख्शा’, सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
*5* वांगचुक का 9.5Kg वजन गिरा, चल नहीं पा रहे थे, चादरें लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी, उठाकर ले गए; 21 दिन की भूख हड़ताल पर
*6* महाराष्ट्र : कर्जमाफी पर शरद पवार का सरकार को अल्टीमेटम, वादा पूरा नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन
*7* दूसरी ओर शरद पवार ने पार्टी में संभावित टूट की अटकलों पर सीधे जवाब देने से इनकार कर दिया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने केवल इतना कहा कि “अभी इस विषय पर बात करने का समय नहीं है।” उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है
*8* शरद पवार का यह रुख उनके जून महीने के बयान से अलग माना जा रहा है। उस समय उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अन्य दलों में टूट हो सकती है, लेकिन उनकी पार्टी का कोई सांसद अलग नहीं होगा। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह के आंतरिक मतभेद या विभाजन की संभावना से इनकार किया था।
*9* महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की चर्चाओं के बीच भाजपा ने संकेत दिया है कि शरद पवार गुट की एनडीए में एंट्री तभी संभव होगी, जब पहले अजित पवार और शरद पवार के गुटों का विलय हो। वहीं, एनसीपी केंद्र में मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व की मांग कर रही है। दूसरी ओर, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल ने भाजपा से नजदीकियों और एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है।
*10* देश में नकदी की बढ़ती मांग, नोटों की छपाई पर बढ़ते खर्च और हर साल बड़ी संख्या में खराब हो रहे बैंकनोटों को देखते हुए रिजर्व बैंक एक बार फिर पॉलीमर यानी प्लास्टिक बैंकनोट लाने की तैयारी कर रहा है। यदि यह सफल रहा तो भारत चरणबद्ध तरीके से पॉलीमर करेंसी अपनाने वाले देशों की सूची में शामिल हो सकता है
*11* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य आज देश में चीनी, गन्ना और इथेनॉल उत्पादन में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इसका श्रेय प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने और चीनी उद्योग को मजबूत बनाने की नीतियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गन्ना किसानों की आय बढ़ी है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है
*12* राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़ी चार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। अदालत ने पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जवाब तलब किया है
*13* मौलाना ने श्रीकृष्ण को नमाजी बताया,धीरेंद्र शास्त्री बोले-घर वापसी करो, दोबारा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे; हमारी पूजा पद्धति से छेड़छाड़ न करें
*14* जरूरत की खबर- डायबिटीज का इलाज हुआ आसान, हफ्ते में एक बार लगने वाला इंसुलिन इंजेक्शन लॉन्च,
*15* दावा- होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट, US का लगातार सातवीं रात ईरान पर हमला; ईरान बोला-जमीनी हमले हुए तो कुवैत-बहरीन में घुस जाएंगे
*================================*

More Stories
अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*
सहारनपुर18जुलाई26*नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*