नई दिल्ली18जनवरी*अरुणिमा सोशियल एंड एजुकेशनल सोसायटी ने कम्बल बाँटे
***********
अरुणिमा सोशियल एंड एजुकेशनल सोसायटी, गरीब लोगों को भीषण सर्दी से बचाने के लिए कम्बल वितरण का कार्य विगत् वर्षों से लगातार कर रही है परंतु इस वर्ष कोविड और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के एक वृद्धाश्रम में जाकर सोसाइटीज के पदाधिकारियों वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था के महामंत्री रवीन्द्र गुप्ता, सीए पीयूष रस्तोगी, डा. अनुज कटारिया, डा. भावेश आनन्द इत्यादि ने आश्रम के निवासियों को कम्बल भेंट किए।
इस अवसर पर आश्रम के संचालक ने अरुणिमा सोशियल एंड एजुकेशनल सोसायटी के पदाधिकारियों को इस नेक एवं सराहनीय कार्य के लिए का धन्यवाद देते हुये आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अरुणिमा सोशियल एंड एजुकेशनल सोसायटी प्राथमिकता के आधार पर ऐसे सराहनीय कार्य करती रहेगी।
संस्था के चेयरमेन अजय आनन्द ने कहा कि
हम विश्वास दिलाते है कि भविष्य में भी संस्था विगत वर्षों की तरह कल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखेगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*