May 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*नई दिल्ली18अप्रैल25*उपराष्ट्रपति ने खोल दी अमृतकाल की पोल..

*नई दिल्ली18अप्रैल25*उपराष्ट्रपति ने खोल दी अमृतकाल की पोल..

*नई दिल्ली18अप्रैल25*उपराष्ट्रपति ने खोल दी अमृतकाल की पोल..

आम आदमी परेशान, देश को खोखला करने वालों पर सरकार मेहरबान**अमृतकाल में कितना अंधेर मचा हुआ है, कैसी लूट मची है…..इसका खुलासा खुद देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कर दिया। उन्होंने दिनदहाड़े मची लूट का भंडाफोड़ करते हुए कहा कि जस्टिस वर्मा के घर करोड़ों रूपये बरामद होने के बाद भी उन पर एक FIR तक नहीं दर्ज हुई, कार्रवाई की बात तो छोड़ दीजिए।*

👉🏿 उपराष्ट्रपति ने साफ-साफ कह दिया कि देश में कानून का राज खत्म हो चुका है, लोकतंत्र खतरे में है। न्याय न मिल पाने के कारण आम आदमी हताश और निराश है। गुजरात मॉडल की तरह कोर्ट और जजों का फर्जीवाड़ा भी सामने आ रहा है।

👉🏿वाकई मोदी के अमृतकाल में भ्रष्टाचार करने वाले मालामाल होते जा रहे हैं, जबकि मेहनत करके गुजारा करने वाले लोग हर दिन कंगाल होते जा रहे हैं। उन्हें अपने हिस्से का आर्थिक और सामाजिक न्याय नहीं मिल पा रहा है।

➡️भारत ऐसे ही आर्थिक रूप से असमान देश नहीं बनता जा रहा है बल्कि इसमें सबसे बड़ा योगदान BJP– RSS का है। आज भारत में 1% अमीर लोगों के पास देश की 40% दौलत आ गई है। बाकी 140 में 80 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर जिंदा हैं। इनके पास न अपने बच्चों के पढ़ाई के लिए पैसे हैं, न दवाई के पैसे हैं, न घर चलाने के लिए पैसे हैं ……..बस जिंदगी कट रही है।

➡️किसी काम से तहसील जाइए तो लेखपाल से लेकर तहसीलदार को घूस, थाने पर जाइए रिपोर्ट लिखाने के लिए थानेदार को घूस, कोर्ट में जाइए तो जज साहब को घूस, अपने परिवार के किसी बीमार आदमी को अस्पताल में भर्ती करना है तो फिर अस्पताल में घुस, नौकरी के लिए घूस……. खुलेआम कहा जाता है कि यह पैसा ऊपर तक जाता है।

➡️आज जहां-जहां BJP की सरकार है वहां DM, SP , SDM सहित सभी अधिकारियों को हर महीने वसूली का टारगेट दिया जा रहा है। महीने के अंत में जनता से वसूला हुआ पैसा मंत्री जी से होते हुए CM तक पहुंच जाता है। इन प्रदेशों में कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर से लेकर पोस्टिंग तक का रेट लिस्ट है।

👉आपको क्या लग रहा है, BJP चुनावी प्रदेशों में हजारों करोड़ों रुपए पानी की तरह कैसे बहाती है ?

👉BJP विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को खरीदने के लिए हजारों करोड़ों रुपए कहां से लाती है ?

➡️ये जो देश भर के हर जिलों में करोड़ों की लागत से BJP और RSS के अलग अलग आलीशान फाइव स्टार टाइप कार्यालय बन रहे हैं, ये पैसा भी तो जनता से लूटा हुआ ही है।

➡️आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अकेले BJP के हजारों कार्यालय बन गए हैं। इन कार्यालयों को बनाने के लिए करीब 20000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

➡️अभी पिछले महीने आपने देखा होगा कि दिल्ली में RSS के लग्जरी हेड क्वार्टर का उद्घाटन हुआ। जिसकी लागत करीब 3000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दूर से देखने के बाद लगता है कि दुनिया का सबसे बड़ा सेवन स्टार होटल यही है। इसके बाद ऐसा ही लग्जरी कार्यालय कानपुर में भी बना।

➡️अगर आज ईमानदारी से जांच हो जाए तो BJP के हर MLA और MP के पास सैकड़ो करोड़ों रुपए कैश मिलेंगे। हर मंत्री के पास हजारों करोड़ों रुपए कैश में मिलेंगे। यही नहीं RSS और BJP के कार्यालयों में तो हजारों हजार करोड़ रुपए नगदी मिलेंगे।

➡️इस अमृत काल में BJP– RSS के नेता, इनसे जुड़े हुए अधिकारी,जज, बिजनेसमैन और दलाल…….सब अकूत पैसा छाप रहे हैं। क्योंकि न्याय पैसे पर बिक रहा है, नौकरियां पैसे पर बिक रही हैं, ठेके और पट्टे कमीशन पर दिए जा रहे हैं। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा, और सभी काम में BJP– RSS से जुड़े लोगों को मोटा माल चाहिए।

*इसलिए मैं कह रहा हूं कि जज यशवंत वर्मा तो छोटी भ्रष्टाचारी मछली है……बाकी इस अमृत काल में ऐसे– ऐसे भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं, जिन्होंने हजारों करोड़ों रुपए एक झटके में बना लिए हैं। मगर लिख कर दे रहा हूं कि इन बड़ी-बड़ी भ्रष्टाचारी मछलियों पर कोई एक्शन कभी नहीं होगा। क्योंकि ये अमृतकाल है।*

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.