नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🕎 6 बजे तक के मुख्य समाचार..!!*
👇
🔶 ट्रंप की चेतावनीः ‘मेरी हत्या हुई तो ईरान का मिट जाएगा नामोनिशान, उत्तराधिकारी जेडी वेंस लेंगे फैसला
🔶 ब्रिटेन का कड़ा फैसलाः ईरानी सेना IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन, समर्थन करने वालों को मिलेगी सख्त सजा
🔶 बंगाल की खाड़ी में 9 मछुआरों के शव मिले:बॉडी सड़ जाने से पहचान मुश्किल; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता ; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान किया
🔶 कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं:इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले
🔶 राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब… केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी
🔶 नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई
🔶 राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले 3 टीएमसी सांसद अब भाजपा के टिकट पर जायेंगे उच्च सदन, भरा नामांकन
🔶 फडणवीस ने 2,430 दिनों तक सीएम पद पर रहने का बनाया रिकॉर्ड, शरद पवार को छोड़ा पीछे
🔶 ‘20% बहुत ज्यादा है’: होर्मुज में शुल्क वसूली पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, अराघची बोले- असली संरक्षक हम हैं
🔶 अंकित शर्मा को न्याय:आप नेता ताहिर हुसैन की वो छत जो बन गई थी दंगों का लॉन्चिंग पैड
🔶 राजस्थान-गुजरात-एमपी में अगले 7 दिन बारिश के आसार कम:तापमान 35 डिग्री से ज्यादा; अरुणाचल में बादल फटा; चीन सीमा पर ITBP के 15 जवान फंसे
🔶 राम मंदिर चढ़ावा गबन केस में कोर्ट का एक्शन, 8 आरोपियों को झटका, कोर्ट से नहीं मिली राहत
🔶 नया ट्रेंड: डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहन लाते थे खेप, चार गिरफ्तार
🔶 ईरान का यूएई के टैंकर पर मिसाइल हमला, हॉर्मुज में एक भारतीय की मौत, आठ क्रू मेंबर घायल
🔶 इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव, गाजा युद्ध के बाद नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनता की अग्निपरीक्षा
🔶 जम्मू: कोर्ट ने ‘आपत्तिजनक’ किताबों के वितरण मामले में तीन प्रकाशकों को 10 दिन की हिरासत में भेजा
🔶 सिया से खतरनाक निकली सुनीता, ऑटोवाले के प्यार में पति के किए 3 टुकड़े
🔶 IND vs ENG ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, जोश टंग करेंगे डेब्यू; बटलर बनाएंगे रिकॉर्ड
🔶 अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की, UAE का दावा- होर्मुज में टैंकर पर हमले में एक भारतीय की मौत; US ईरान की नाकेबंदी शुरू करेगा
🔶 अमेरिका ने तीसरे रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- ‘न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे’
🔶 सरकार तय करेगी हवाई किराया, रेगुलेट करने के नियम तैयार, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी; त्योहारों पर मनमाना किराया लेती हैं एयरलाइंस
🔶 भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होंगे। मेनन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं। अनिल मेनन कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम यानी अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर जाएंगे। इस मिशन के दौरान वह कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।
🔶 वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में गतिरोध के दावों को पूरी तरह भ्रामक और झूठा करार दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच फ्रेमवर्क डील का ढांचा पूरी तरह तैयार है, आपसी दौरे सफल रहे हैं और सही समय आते ही इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे।
🔶 दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक; कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार और 2027 के पंजाब चुनाव पर चर्चा संभव।
🔶 सोनिया गांधी के आवास पर संयुक्त विपक्ष की बैठक 16 को, केंद्र को घेरने की बनेगी रणनीति।
🔶 बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान।
🔶 16 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, आठ किलो से ज्यादा गिरा वजन, सरकार से बातचीत की मांग तेज।
🔶 श्रावण में मंदिर जाने वालों पर हेलिकॉप्टर से हर सोमवार बरसाएंगे फूल, शुभेंदु अधिकारी सरकार का ऐलान।
🔶 गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस, एक महीने में 12 बच्चों की मौत, 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव; मक्खी से फैलती है बीमारी, वैक्सीन भी नहीं बनी।
🔶 अयोध्या चढ़ावा चोरी: SIT जांच में एक और खुलासा, AI कैमरे लगवाने की हुई थी सिफारिश; ट्रस्ट ने नहीं लिया संज्ञान।
🔶 अयोध्या के बाद अब राजस्थान नागौर जिले में बुटाटी धाम मंदिर में 22 करोड़ के कथित गबन का दावा, दान पेटी में गड़बड़ी के आरोप?
🔶 भारत ने लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट जीता, इंग्लैंड को 270 रन से हराया; यस्तिका का शतक, 7 विकेट लेने वाली क्रांति प्लेयर ऑफ द मैच।
🔶 भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की शृंखला आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। भारतीय टीम को इससे पहले पांच टी20 मैचों की शृंखला में 0-4 से हार मिली थी। हालांकि, वनडे टीम में कई नए खिलाड़ी जुड़ रहे हैं। इसके चलते टीम नए जोश के साथ उतरेगी। इस टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।
🔶 जून में लगातार छठे महीने महंगाई बढ़ी, 4.38% पर पहुंची, RBI के मिड टारगेट के पार निकली; आलू-अदरक महंगे हुए, सोना-चांदी सस्ते।
🔶 उत्तर भारत में कुछ दिनों की सक्रियता के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। इसका सबसे अधिक असर हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जा रहा है, जहां उमस भरी गर्मी फिर लौट आई है। वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है।
🔶 ट्रम्प बोले- होर्मुज में सुरक्षा देंगे, लेकिन पैसे लगेंगे, जहाजों से माल का 20% टैक्स लेंगे; ईरान बोला- किसी का दखल मंजूर नहीं।
🔶 SIR : 28 लाख वोट कटना तय, अभी तक 11 लाख के फार्म नहीं लौटे, आज आखिरी दिन।
🔶 स्मार्ट शिक्षा में पंजाब -चंडीगढ़ से पिछड़ा हरियाणा, आधे स्कूलों में ही डिजीटल क्लासरूम।
🔶 Admissions : प्रदेश में UG कक्षाओं के दाखिले के लिए 1.47 लाख आवेदन, ये अब तक का रिकॉर्ड।
🔶 महंगाई दर 17 महीने में सबसे ज्यादा, 4% पार, अगस्त में दरें बढ़ा सकता है RBI, होम-आटो लोन होंगे महंगे।
🔶 देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के पहले सफर में छह स्टेशनों से 200-200 स्कूली बच्चे शिक्षकों के साथ होंगे सवार।
🔶 गुरुग्राम : स्कूल की बन रही बिल्डिंग की जांच के दौरान ही गिरा लेंटर, शिक्षा विभाग ने खामियां स्वीकारी।
🔶 मेडिकल बिल : पेरेंट्स की आय सीमा अब 3500 से बढ़कर 9 हजार।
🔶 लड़कियां 23 के बाद शादी कर रहीं, बढ़ सकती है न्यूनतम उम्र।
🔶 CA Exam : लॉ- टैक्सेशन जैसे विषयों के लिए अमेंडमेंट जरूर पढ़ें, पहले अटेम्प्ट दे चुके तो पुरानी कॉपी का एनालिसिस करें।
🔶 हरियाणा में आज मौसम आंशिक रूप से धूप और शाम को हल्की बारिश या बौछारें रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
🔶 CBI ने ADAG के 3 धोखाधड़ी मामलों में SC में दाखिल की चार्जशीट, क्या गिरफ्तार होंगे आरोपित अनिल अंबानी?
🔶 ‘हम होर्मुज के रखवाले, हर कार्गो को देना होगा 20 फीसदी टोल टैक्स…’, ट्रंप का ऐलान।
🔶 NOC प्राप्त निजी शिक्षक प्रतिष्ठानों का इंस्पेक्शन करेगी सरकार, फीस सहित अन्य सरंजाम दुरुस्त मिलने पर वापस दी जाएगी अनुमति, बोले CM शुभेंदु।
🔶 अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भी करेगा निवेश! उच्च अधिकारियों संग CM शुभेंदु की नवान्न में हुई बैठक से बढ़ी सम्भावना।
🔶 सरकारी अस्पतालों तथा स्कूली बच्चों को उच्च मान का पौष्टिक आहार देने के लिए शुभेंदु सरकार का कदम, रोगियों का दैनिक डाईट खर्च 56.64 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए तथा बच्चों का 6.78 रुपए से बढ़ाकर किया 10 रुपया।
🔶 आगामी दो वर्षों तक राज्य में किसी भी नए निजी शिक्षा प्रतिष्ठान को नहीं मिलेगा अनुमोदन, बोले केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार।
🔶 अवैध शराब-ड्रग गिरोह के जड़ से खात्मे के लिए कोलकाता पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान, बनाई तस्करों की लिस्ट।
🔶 बकखाली में नाव हादसे में दीघा के 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान।
🔶 सरकार तय करेगी हवाई किराया, रेगुलेट करने के नियम तैयार, SC ने केंद्र से 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट; त्योहारों पर मनमाना किराया लेती हैं एयरलाइंस।
🔶 जयपुर: मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट बेटी आयुषी शर्मा पर मामा ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- उनसे अपने पिता को भी मारा।
🔶 ओडिशा: बलांगीर में पत्नी ने गुस्से में पति के सिर पर दे मारा मोबाइल, चली गई जान।
🔶 मालिक के बिछड़ते ही पालतू डॉगी ने भी छोड़ी दुनिया, साथ हुआ अंतिम संस्कार, घटना मध्य प्रदेश के बैतूल की।
🔶 वियतनाम नाव हादसा: मुंबई लाए गए 15 भारतीयों के शव, लावा इंटरनेशनल परिवार को देगी 25-25 लाख रुपये की सहायता।
🔶 ट्रेनों में गंदे शौचालयों पर रेलवे बोर्ड सख्त, CAG की रिपोर्ट पर सभी जोन से मांगा जवाब।
🔶 छत्तीसगढ़: रायगढ़ के निर्माणधीन कांग्रेस कार्यालय में किशोरी से दो रात तक दुष्कर्म, आरोपित विजय सारथी गिरफ्तार।
🔶 शेख हसीना को सीधे जेल भेजेंगे…’, बांग्लादेश वापसी की अटकलों पर तारिक रहमान सरकार का बयान।
🔶 होर्मुज में यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान का हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य घायल।
🔶 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में बादलों की आवाजाही, पर बारिश नहीं, कल उदयपुर में दिन में तापमान 33.9 और रात को 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ़ 35, राजसमंद 34।
🔶 जर्जर स्कूल में बच्चा बैठा तो नपेंगे संस्था प्रधान व सीबीईओ, राज्य सरकार का आदेश, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सभी स्कूलों का नए सिरे से कर रहा सुरक्षा ऑडिट।
🔶 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का आज डूंगरपुर, सलूंबर और उदयपुर दौरा।
🔶 बाप सांसद राजकुमार रोत के गनमैन को चाकू मारा, डूंगरपुर पुलिस लाइन में साथी कॉन्स्टेबल ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती।
🔶 जून में लगातार छठे महीने महंगाई बढ़ी: 4.38% पर पहुंची, RBI के मिड टारगेट के पार निकली।
🔶 ओडिशा: पत्नी ने गुस्से में पति के सिर पर दे मारा मोबाइल, चली गई जान, बोलांगीर जिले की घटना।
🔶 नागालैंड: असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल, IED ब्लास्ट की आशंका।
🔶 दिल्ली दंगे: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन दोषी, कोर्ट में फफक कर रोने लगा पूर्व पार्षद।
🔶 विदेश मंत्री जयशंकर ब्रसेल्स में तीसरे भारत-ईयू ट्रेड मीटिंग में लेंगे हिस्सा।
🔶 ट्रम्प का बड़ा ऐलान, ‘अब हम हैं होर्मुज के गार्जियन, जहाजों से अमेरिका वसूलेगा 20% टैक्स’।
🔶 अमेरिका ने ईरानी जहाजों की नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल की कीमतें 9% तक बढ़ीं।
🔶 पंजाब में निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद बना कानून।
🔶 राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट।
🔶 हमें मध्यस्थता मंजूर नहीं, ज्ञानवापी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और संभल मामले में हिन्दू-मुस्लिम पक्ष की कोरी ना।
🔶 तमिलनाडु में गौहत्या पर रोक के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा।
🔶 गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, तमिलनाडु सरकार को मिली बड़ी राहत।
🔶 ITR में आमदनी छिपाई तो लगेगा 200% जुर्माना, ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों के लिए आई बड़ी खुशखबरी।
🔶 AI पर पूरा नियंत्रण चाहता है चीन, लेकिन अमेरिका से जीत नहीं सकता: डोनाल्ड ट्रंप।
🔶 Donald Trump ने किया होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जे का ऐलान, जवाब में ईरान ने पूरी तरह बंद किया समुद्री रास्ता।
🔶 IB अफसर हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, फैसला सुनते ही कोर्ट रूम में रो पड़ा AAP का पूर्व पार्षद।
🔶 17 साल के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा रोबोटिक आर्म, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज।
🔶 WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा झटका, भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होगा ‘Username’ फीचर।
🔶 महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को लव जिहाद का उदाहरण बताते हुए उन्हें इसका ब्रांड एंबेसडर बताया है।
🔶 82 साल के बुजुर्ग के खाते में अचानक आए 759 करोड़ रुपए, बैंक बैलेंस देखकर फटी रह गईं आंखें।
🔶 राम मंदिर में CEO पद के लिए निकाली वैकेंसी, जानिए कितनी उम्र और क्या हैं शर्तें?
🔶 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
🔶 लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत।
🔶 कोरोना वैक्सीन से हार्ट अटैक का कोई खतरा नहीं, ICMR की देशव्यापी स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा।
🔶 जज को भी नहीं बख्शा…कोर्ट परिसर में पढ़े मंत्र, कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में महिला गिरफ्तार।
🔶 कर्नाटक : जज की मेज पर कर रही थी टोटका, भरी अदालत में काला जादू करते पकड़ी गई महिला।
🔶 दिल्ली में बीच सड़क पर पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी की कर दी हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार।
🔶 धार भोजशाला परिसर के पास हर शुक्रवार नमाज होगी, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- मुस्लिम पक्ष को अलग जगह दें, ASI परिसर से छेड़छाड़ न करे
🔶 राममंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बोले-3 करोड़ तक चढ़ावे की चोरी हुई, अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर- दिल में बाबर, मुंह में राम
🔶 पंजाब कांग्रेस में बगावत पर बड़ा एक्शन आज, विदेश से लौटते ही राहुल गांधी खड़गे के घर पहुंचे; बघेल की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे
🔶 ओमान तट पर व्यापारिक जहाजों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को तलब किया। अभी ईरानी राजनयिकों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
🔶 देश में सब बिकाऊ है, ईमानदारी का कोई मोल नहीं; सोनम वांगचुक का PM को भी एक संदेश
🔶 आसमान में नया जासूसी कवच बनाने की तैयारी में भारत! 20 KM की ऊंचाई तक दुश्मन पर रखेगा नजर; 15000 करोड़ होगी लागत
🔶 कसाब को जिंदा न पकड़ते तुकाराम तो हिंदुओं पर मढ़ा जाता मुंबई हमला, गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा, बीजेपी बोली-जवाब दे कांग्रेस
🔶 पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक ईमेल लिखकर न्याय की मांग की। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील करते हुए कहा कि केतन सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि उनकी पूरी दुनिया था।
🔶 ईरानी हमले में भारतीय की मौत, डिप्लोमेट तलब, होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमले किए थे; अमेरिका की ईरान पर 5 घंटे बमबारी।
🔶 इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी, शुभमन गिल लगातार तीसरे वनडे में टॉस हारे, रोहित-विराट और बुमराह वापसी कर रहे।
🔶 11 साल में तीसरी बार मानसून पर ब्रेक, यूपी में अब तक 19%, एमपी में 3% कम बारिश; अरुणाचल में ITBP के 15 जवान फंसे।
🔶 खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे, जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही।
🔶 सेंसेक्स में 580 अंक की गिरावट, 77,035 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 170 अंक गिरा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली।
🙏🏻 जय श्री राम
शुभ रात्रि।

More Stories
मथुरा 14 जुलाई 26* गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 14 जुलाई 26 जैंत करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
मथुरा 14 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार।*