August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*14- अगस्त – शुक्रवार*

👇
*==============================*

*1* सुप्रीम कोर्ट बोला- पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाओ, ज्यादा चीनी-नमक और फैट की जानकारी दो, सरकार ऐसा नहीं करती तो हम आदेश देंगे

*2* हंगामे के भेंट चढ़ा मानसून सत्र, पिछले 22 सालों में लोकसभा की उत्पादकता सबसे निचले स्तर पर; सिर्फ 15% हुआ काम

*3* राहुल बोले-देश में लोगों को बोलने से रोका जा रहा, हमारा काम आवाज बुलंद करना, सरकार को समझ आ गया कि लोग अब चुप नहीं रहेंगे

*4* राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कभी चाणक्य और सरदार पटेल जैसे नामों से जोड़ा जाता था, लेकिन अब वह संसद भवन में प्रवेश तक नहीं कर पाए। राहुल ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पहली बार उन्हें भारत की आवाज और उसकी अभिव्यक्ति का सामना करना पड़ रहा है।

*5* राहुल बोले-BJP-RSS मनुवादी सोच को बढ़ावा दे रही, खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण से संविधान का अपमान; कांग्रेस देश के हर जिले में सत्याग्रह करेगी

*6* राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा-आरएसएस को लेकर दिए बयानों पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी से ‘ग्रो उप’ कहते हुए उनके बयान को अपरिपक्व बताया, जबकि सांसद बांसुरी स्वराज ने उनकी भाषा को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के खिलाफ बताया।

*7* केंद्रीय मंत्री बांदी संजय कुमार ने राहुल गांधी की मौजूदगी में मोदी और मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने भी कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मोदी और मेलोनी को निशाना बनाकर अशोभनीय मजाक करना उचित नहीं है। भाजपा नेताओं ने इसे सार्वजनिक राजनीतिक संवाद के स्तर में गिरावट करार दिया।

*8* एक नेता के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया मानसून सत्र’, भाजपा का राहुल गांधी पर हमला;

*9* हल्द्वानी में मेरे भाषण के बाद शुद्धिकरण किया गया- खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष बोले, मुझमें लड़ने की ताकत, दलित होने की वजह से मदद नहीं मांगता

*10* पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला, नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग

*11* सुखबीर बादल की छाती में कृपाण घोंप करनी थी हत्या, पूर्व डिप्टी CM हाथ आगे कर बचे, 8 टांके लगे; नांदेड़ SP बोले- पंजाब में नशे का गुस्सा था

*12* वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा, नए शिक्षा मंत्री से बदलाव की उम्मीद नहीं, दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील

*13* खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले में यूपी नंबर वन, दूध-मावा-पनीर से लेकर मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

*14* उत्तराखंड-चमोली की टनल में पानी भरा, 9 की मौत, लैंडस्लाइड के बाद अचानक आए मलबे में 22 मजदूर फंसे थे, सभी का रेस्क्यू पूरा

*15* बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला, BNP प्रत्याशी फखरुल की जीत तय; कट्टरपंथी जमात ने रिटायर्ड आर्मी अफसर को उम्मीदवार बनाया

*16* पहाड़ी राज्यों में 19 तक भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी अब कई दिन बरसेंगे बदरा।
*=============================*

Taza Khabar