🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*नई दिल्ली11जून25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 जून 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 13:15 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 20:11 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बव – 13:15 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* साध्य – 14:02 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 19:41
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 20:11 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:20 से 14:05
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 13:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , स्नान – दान – व्रतादि की ज्येष्ठानक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 13:14 तक) , ज्येष्ठी योग , देव स्नान पूर्णिमा (बंगाल , उड़ीसा) , जलयात्रा , बिल्वत्रिरात्र , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , यमघण्टयोग / कुमारयोग 20:11 से सूर्योदय तक , ज्वालामुखी योग 20:11 से , मन्वादि , श्री अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ , ज्येष्ठ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , पारशी बेहमन मासारंभ , सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष पूर्ण (जैन) ,”शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , संत कबीरदास जयन्ती (627 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , संत शिरोमणि दिवस (जैन , आचार्य श्री विद्यासागर जी) , सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस , श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस व श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 14:30 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:57 तक , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सकृदुच्चरितं येन*
*हरिरित्यक्षरद्वयम् ।*
*बद्ध: परिकरस्तेन*
*मोक्षाय गमनं प्रति।।*
*अर्थात्👉*
_मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी है। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।_
🌹
*11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1788 – रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा।
1825 – न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
1955 – फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2003 – कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006 – नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
2008 – भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।
2019 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया।
2019 – मध्य प्रदेश का बांचा गाँव भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना।
2019 – भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई।
2020 – कोरोना : ऑपरेशन समुद्र सेतु – भारतीय नौसैना का युद्धपोत आईएनएस शार्दुल ईरान के बंदरगाह अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर गुजरात पोरबंदर बंदरगाह पर लौटा।
2021 – रूस के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित तीन भारतीय उद्यमों का चयन किया।
2022 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय – ‘धरोहर’ को राष्ट्र को समर्पित किया।
2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2023 – जी-20 विकास मंत्रियों की तीन दिन की बैठक वाराणसी में शुरू हुई।
2023 – कर्नाटक में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा करना मुफ्त हुआ , CM सिद्दरमैया ने शक्ति योजन लॉन्च की।
2023 – भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास “एकुवेरिन” उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हुआ।
2024 – अफ़गानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र)।
2024 – जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई व एक आतंकी भी मारा गया।
*11 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1897 -राम प्रसाद बिस्मिल – महान स्वतन्त्रता सेनानी और कवि।
1909 – के. एस. हेगड़े – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1927 – लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1942 – पॉल रत्नासामी – एक भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक।
1947 – शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी – भारत के मुख्य 17 वें चुनाव आयुक्त थे।
1948 – लालू प्रसाद यादव – भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1989 – मानसी जोशी – एक भारतीय पैरा – बैडमिन्टन खिलाड़ी।
*11 जून को हुए निधन👉*
1924 – वासुदेव वामन शास्त्री खरे – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक।
1950 – पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) मराठी के प्रसिद्ध लेखक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वतंत्रता सेनानी थे।
1970 – लीला नाग – प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।
1983 – घनश्यामदास बिड़ला – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1997 – मिहिर सेन – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
2012 – ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री। इसे डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” फॉलो करें।
2013 – विद्या चरण शुक्ल – एक प्रख्यात भारतीय नेता ।
2021 – रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष पूज्य स्वामी शिवमयानंदजी (रानेन महाराज) का गंभीर कोविड निमोनिया के कारण निधन हुआ।
2021 – ओलंपियन व स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट सूरत सिंह माथुर का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद और ओडिशा के पूर्व सूचना आयुक्त प्रोफेसर राधा मोहन (78) का निधन हो गया।
2021 – मशहूर कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया (67) का कोरोना महामारी की वजह से निधन हुआ।
2021 – देश के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगढ़िया का कोरोना के चलते निधन हुआ।
2023 – स्विस बाब्स्ले जीन विक्की (89) का निधन हुआ।
2024 – स्विस गायक एरिक टेपी (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पत्रकार हावर्ड फाइनमैन (75) का निधन हुआ।
*11 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 संत कबीरदास जयन्ती (627 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 संत शिरोमणि दिवस (जैन , आचार्य श्री विद्यासागर जी)।
🔅 सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती।
🔅 श्री लालडेंगा जयन्ती।
🔅 श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस।
🔅 श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस।
🔅 श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
कौशांबी8अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशांबी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशांबी8अगस्त25*सोशल सेक्टर विभागों द्वारा किया गया तहसील स्तरीय शिविर का आयोजन*
कौशांबी8अगस्त25*शहीद के स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद दिए अंगवस्त व स्मृति चिन्ह*