नई दिल्ली10जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*=======================================10/06/2026*
*1* मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा; कैबिनेट ने तालियां बजाकर स्वागत किया, NDA की बैठक कुछ देर में
*2* नेहरू से आगे निकले मोदी, चारों धामों में हुई पूजा, लगातार सबसे लंबे समय तक इलेक्टेड पीएम बने; केदारनाथ में हवन, बद्रीनाथ में हुआ यज्ञ
*3* सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निर्वाचित पीएम के रूप में सबसे लंबी अवधि तक पद पर रहने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रेखांकित करते हुए आज हुई कैबिनेट की बैठक में बाकायदा एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
*4* केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने ‘सात संकल्प’ पेश किए हैं, जिनमें डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इंडिया, नवाचार और उद्यमिता पर विशेष जोर दिया गया है। इन सात संकल्पों में कौशल विकास को प्राथमिकता देने के साथ-साथ खेल जगत और फिटनेस के लिए कार्यक्रम चलाने का आह्वान भी शामिल है,
*5* आंध्र प्रदेश के अमरावती को विकसित करने की दिशा में केंद्र ने अहम कदम उठाया है। कैबिनेट ने अमरावती में केंद्र सरकार की दो प्रमुख अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है। इसमें दो प्रमुख निर्माण शामिल हैं:
*6* इस नए मेट्रो कॉरिडोर के चालू होने के बाद गुजरात के दो प्रमुख शहरों (अहमदाबाद और गांधीनगर) की कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी। चरण 2ए का काम पूरा होने और इसके शुरू होने पर, अहमदाबाद-गांधीनगर मार्ग पर कुल 77.63 किलोमीटर लंबा एक सक्रिय और विशाल मेट्रो रेल नेटवर्क आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा
*7* मीनाक्षी का नामांकन खारिज करने पर चुनाव आयोग से शिकायत, आयोग ने 2 घंटे में फैसला लेने की बात कही; भोपाल में कांग्रेस का सामूहिक उपवास
*8* मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए बीती रात धरना दिया। आज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग जाकर आय़ुक्त से मुलाकात की।
*9* कांग्रेस में विलय को तैयार हो गईं ममता बनर्जी, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया राज्यसभा खरगे वाला पद
*10* TMC में टूट जारी, एक और राज्यसभा सांसद का इस्तीफा, ममता से अब तक 58 विधायक, 20 लोकसभा सांसद अलग हुए; अभिषेक राहुल से मिले
*11* RSS मुख्यालय,महाराष्ट्र CM दफ्तर,मुंबई-पुणे मेयर ऑफिस उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल, महाराष्ट्र में जांच एजेंसियां सतर्क
*12* चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हंगामा, लैंडिंग के समय यात्री पैनिक हुआ, मुक्के मारकर शीशा तोड़ा; क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी
*13* राममंदिर के चढ़ावे में चोरी के दावे पर PMO सख्त, ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी; भाजपा नेता ने लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की थी
*14* ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई; ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे
*15* चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई, 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
*16* सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त, 74,000 पर कारोबार कर रहा, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
=================================
[10/06, 16:25] +91 87380 48060: शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- लखनऊ विवि में छात्रों का धरना 9वें दिन जारी, निष्कासित छात्रों की बहाली, फीस वृद्धि वापसी की मांग, भीषण गर्मी में छात्र लगातार धरने पर डटे, धरने को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका धरनास्थल पहुंचे, मनोज काका ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया, गलत फीस वसूली के खिलाफ आंदोलन तेज, छात्रों का LU प्रशासन पर ग़लत कार्रवाई का आरोप, छात्रों का धरना प्रदर्शन ले रहा राजनीतिक रूप
➡️लखनऊ- LSA कंपनी के सुपरवाइजर पर तानाशाही का आरोप, चिनहट सेकेंड के सुपरवाइजर अविनाश राजपूत विवादों में, कर्मचारियों ने वेतन से 2 हजार काटने का आरोप लगाया, नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगा, आरोपों से नाराज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा, गोमती नगर स्थित LSA कंपनी कार्यालय का घेराव, कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया
➡️लखनऊ- मोदी सरकार के 12 साल पूरे, CM योगी ने दी बधाई, CM योगी ने 12 वर्षों की उपलब्धियों का किया उल्लेख, उत्तर प्रदेश आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम-सीएम, सीएम योगी ने रामलला विराजमान होने का जिक्र किया, काशी विश्वनाथ धाम पुनरोद्धार की सराहना की, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता बताया, 25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिला-सीएम, 3 करोड़ से अधिक रोजगार अवसर सृजित हुए-सीएम, उत्तर प्रदेश बना एक्सप्रेस-वे प्रदेश-सीएम योगी, यूपी निवेशकों की पसंदीदा मंजिल बना-सीएम, यूपी वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर
➡️दिल्ली- यूपी मुख्य सचिव एसपी गोयल दिल्ली पहुंचे, यूपीएससी की डीपीसी बैठक में होंगे शामिल, थोड़ी देर में डीपीसी की बैठक शुरू होगी, PCS अधिकारियों की IAS पदोन्नति पर विचार, एपीसी दीपक कुमार भी बैठक में शामिल होंगे, बैठक में पदोन्नति मामलों पर अहम चर्चा होगी
➡️नोएडा- घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला एक सुनार अरेस्ट, चोरी के आभूषण, 3 लाख की नगदी बरामद की, बंद मकानों की रेकी कर शातिर चोर चोरी करते थे, मुख्य आरोपी शंभू उर्फ काकू मेरठ का रहने वाला है, सेक्टर-126 थाना पुलिस ने गिरोह का किया खुलासा
➡️मेरठ- बंदूक बाजार में पुलिस प्रशासन का चेकिंग अभियान, हथियार विक्रेता की दुकान के खंगाले गए रिकॉर्ड, लाइसेंस खरीद, बिक्री रजिस्टर सहित दस्तावेजों की जांच, दुकानदार को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए, केबी कोहली एंड कंपनी को खामी में दी गई चेतावनी, पीएल शर्मा रोड स्थित बंदूक बाजार में अभियान
➡️देहरादून- पूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल से डिस्चार्ज, हाई बीपी के चलते दून अस्पताल में थे भर्ती, डॉक्टर्स ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी, कल देर रात हुए थे दून अस्पताल में भर्ती
➡️मुजफ्फरनगर- गूगल मैप की गलती से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, हापुड़, गाजियाबाद के 2-2 अभ्यर्थी शामली के जंगल पहुंचे, गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण नहीं पहुंच पाए, गलत लोकेशन के कारण परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे, चारों अभ्यर्थियों ने DM, SSP को सौंपा प्रार्थना पत्र, SP सिटी जांच कर गूगल को नोटिस नुमा भेजेंगे पत्र, गूगल मैप ने मुजफ्फरनगर की जगह शामली पहुंचाया, गूगल मैप की गलती से अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित, मुजफ्फरनगर के SSP कार्यालय का मामला
➡️श्रावस्ती- कार की टक्कर से बालक की दर्दनाक मौत, 10 वर्षीय प्रभु यादव के रूप में मृतक की पहचान, आम बीनकर घर लौट रहा था 10 वर्षीय बालक, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र के काशीपुरवा की घटना
➡️देवरिया- बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 4 चोर गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी पकड़ा गया, चोरी की 5 नई बाइकें बरामद की गई, शोरूम में सेंध लगाकर की थी वारदात, एसओजी, सर्विलांस, तरकुलवा पुलिस की कार्रवाई
➡️सहारनपुर- हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित आरोपी, फतेहपुर पुलिस ने शोयब को किया गिरफ्तार, फ्लाईओवर के नीचे से घटना का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया
➡️जालौन- एडीजी ने आईजी, एसपी संग की समीक्षा बैठक, एसपी समेत पुलिस कर्मियों संग की समीक्षा बैठक, बैठक में एमपी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश, चुनाव को लेकर MP पुलिस संग समन्वय बैठक के निर्देश
➡️दिल्ली- भारत मंडपम में एनडीए की बड़ी बैठक, NDA शासित राज्यों के सीएम पहुंच रहे, थोड़ी देर में NDA की बैठक शुरू होगी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, सीएम योगी, सीएम पुष्कर धामी पहुंचे, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे
➡️जालौन- डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, कदौरा के बबीना के पास हुआ हादसा
➡️अलीगढ़- खैर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल पर काम कर रहा संविदा कर्मी को लगा करंट, गंभीर हालत में कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने संविदा कर्मी को मृत घोषित किया, आक्रोशित परिजनों ने बिजली घर का किया घेराव, शटडाउन लाइन में जानबूझकर छोड़ा गया करंट-परिजन, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, खैर कोतवाली क्षेत्र के नायल गांव में हादसा
➡️लखीमपुर- चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार, चोरी का तार, बाइक, तमंचा बरामद, पलिया पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया
➡️दिल्ली- TMC सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा सभापति ने इस्तीफा मंजूर किया
➡️लखनऊ- सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी, अदिति यादव पर सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी, लोहिया सभा और छात्र विंग ने पुलिस को तहरीर सौंपी, विभिन्न सपा संगठनों ने मिलकर विरोध दर्ज कराया, पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग, 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने की मांग, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
➡️सुल्तानपुर- मोबाइल टावर पर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, दो लाख, दो अवैध तमंचा और कार बरामद, टावर पर लगे टेक्निकल सामानों की करते थे चोरी, दिल्ली में औने-पौने दामों पर बेचते थे सामान, सुल्तानपुर, जौनपुर, अमेठी में दिया था घटना को अंजाम
➡️बिजनौर- बस में वेल्डिंग करते समय लगी आग, धू-धू कर जली बस, वीडियो वायरल, दमकल टीम ने बुझाई लगी आग, चांदपुर क्षेत्र के सैन्दवार गांव का मामला
➡️प्रयागराज- गंगानगर जोन में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, पति की दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न से नाराज थी, महिला ऋतु भारती दो घंटों तक टंकी पर बैठी रही, पुलिस ने महिला को समझाकर नीचे उतरवाया, सैदाबाद क्षेत्र के निमहरा गांव का मामला
➡️लखनऊ- आम आदमी पार्टी छात्र विंग का GPO पर प्रदर्शन, पेपर लीक मामले को लेकर छात्र विंग का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्र विंग के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लेकर ईकोगार्डन भेजा
➡️बदायूं- पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हादसा, परीक्षा दे रही छात्रा पर लिंटर का प्लास्टर गिरा, प्लास्टर गिरने से छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में घायल छात्रा का उपचार जारी, सदर क्षेत्र के गिन्दो देवी महाविद्यालय का मामला
➡️सहारनपुर- 2 महीने में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सवाल, 12 हजार करोड़ वाली सड़क पर दिखने लगीं दरारें, कई स्थानों पर उखड़ने लगी एक्सप्रेस-वे की सतह, एनएचएआई को शुरू करनी पड़ी मरम्मत, पैचिंग, तेज रफ्तार वाहनों के बीच चल रही है रिपेयरिंग, गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता
➡️नोएडा- वाहन चोर गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक, 1 चोरी का चाकू बरामद, कम CCTV वाले इलाकों को बनाते थे निशाना, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ा
————————————————————————————
[10/06, 19:13] +91 87380 48060: शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की गिरफ्तारी, NRHM घोटाले में मास्टरमाइंड मुकेश श्रीवास्तव, यूपी सतर्कता अधिष्ठान ने गिरफ्तारी की, मुकेश पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस चल रहा, 2012 से 2017 तक विधायक रहने के दौरान अनियमितता, मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ पहले से 3 अन्य मुकदमे
➡️लखनऊ- धरना स्थल इको गार्डन के पास अवैध निर्माण, मानकों के विपरीत बनी कमर्शियल बिल्डिंग, नोटिस जारी होने के बाद भी अवैध निर्माण जारी, बिल्डर अहमद खान करा रहा अवैध निर्माण- सूत्र, LDA ने नोटिस देकर कार्रवाई की खानापूर्ति की, LDA जोन-2 के AE, JE का बिल्डर को संरक्षण
➡️अमेठी- मिलावटी पेट्रोल के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, स्वाट टीम, कमरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर मिलाया जाता था केमिकल, उतलेवा बाईपास स्थित अर्द्धनिर्मित फैक्ट्री में खेल, रया एग्रो फैक्ट्री के अंदर बनता था मिलावटी पेट्रोल, मौके से 12 ड्रम केमिकल और 10 ड्रम पेट्रोल बरामद, बरामद माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई
➡️गाजीपुर- हत्या के मामले में कमलेशी देवी को सजा, कमलेशी देवी को 10 साल की सजा सुनाई गई, 10 साल की सजा, 25 हजार रुपये का अर्थदंड, एडीजे प्रथम की कोर्ट ने कमलेशी को ठहराया दोषी, हत्या के मामले में 10 साल की कठोर सजा सुनाई, आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
➡️उन्नाव- साधु मिलन दास का किया गया अंतिम संस्कार, परिजनों को एसडीएम और सीओ ने करवाया शांत, परिजनों की मांग को शासन को भेजा जाएगा, जिला प्रशासन के द्वारा शासन को भेजा जाएगा, पुलिस 3 नामजद आरोपियों को कर चुकी है अरेस्ट, 2 फरार आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत का मामला
➡️कुशीनगर- गुमटी में सो रहा व्यक्ति जिंदा जला, मौत, 50 वर्षीय घनश्याम सिंह के रूप में मृतक की पहचान, लोगों ने पुलिस को दी गुमटी में आग लगने की सूचना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिगरेट से आग लगने की जताई जा रही संभावना, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय की घटना
➡️दिल्ली- भारत मंडपम में NDA की बैठक शुरू, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक, NDA शासित राज्यों से सीएम मौजूद, सीएम योगी, सीएम धामी बैठक में मौजूद, गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ भी बैठक में मौजूद
➡️जालौन- दबंगों ने सास-बहू की बेरहमी से की मारपीट, बुजुर्ग महिला और उसकी बहू के साथ की मारपीट, दरवाजे से बकरियों को हटाने घर में की मारपीट, चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरा गांव का मामला
➡️हापुड़- गंग नहर में तैरता हुआ मिला शव, अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, सनसनी, पुलिस ने शव नहर से निकाला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना धौलाना क्षेत्र की गंग नहर का मामला
➡️प्रयागराज- अधिवक्ता जागृति शुक्ला मौत मामले में HC सख्त, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, रिटायर्ड जस्टिस अरुण टंडन करेंगे जांच की अध्यक्षता, डॉक्टरों को तत्काल हड़ताल खत्म करने का निर्देश, वकीलों को हड़ताल, चक्का जाम से दूर रहने को कहा, मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी, कोर्ट में प्रोग्रेस रिपोर्ट और केस डायरी पेश
➡️अपडेट- , लकड़ी ले जा रहे ट्रक पर हुई कार्रवाई, अवैध कटान कर लकड़ी ले जा रहा था ट्रक, SDM भूपेंद्र सिंह ने की ट्रक पर कार्रवाई, व्यापक पैमाने पर चल रहा अवैध कटान, अन्य जिलों के माफिया कटा रहे हरे पेड़, तालबेहट कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️रायबरेली- नाली विवाद को लेकर हमला, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल, तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज, भदोखर थाना क्षेत्र के सरायदामू गांव की घटना
➡️दिल्ली- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता, गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग भारत लाया जा रहा, गर्ग को जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा, वेंकटेश गर्ग गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगा, कई राज्यों में 12 से अधिक मामले दर्ज, कई हत्या के मामलों में भी आरोपी है, वेंकटेश हरियाणा के नारायणगढ़ का है
➡️हापुड़- गंग नहर में तैरता हुआ मिला शव, सैफी नाम के व्यक्ति का मिला शव, मृतक सैफी गाजियाबाद का था निवासी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना धौलाना क्षेत्र की गंग नहर का मामला
➡️सहारनपुर- दतौली मुगल में पागल कुत्ते का आतंक जारी, घटना के तीन दिन बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई, दर्जनों बच्चों और बड़ों पर कुत्ता बोल चुका हमला, खूंखार कुत्ता लोगों पर अचानक कर रहा हमला, गंभीर रूप से घायल बच्चों के बाद भी प्रशासन मौन, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही व अनदेखी का आरोप, कुत्ते को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
➡️अमेठी- एआरटीओ के प्राइवेट वाहन पर दबंगों का हमला, दबंगों ने ARTO की निजी कार को बनाया निशाना, दबंगों ने वाहन को बुरी तरह किया क्षतिग्रस्त, ARTO ने गौरीगंज कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर, दलालों पर रोक लगाए जाने को लेकर हमला-ARTO, गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️फर्रुखाबाद- संदिग्ध हालत में घर में लगी आग, आग लगने से सामान जलकर राख, फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️कानपुर देहात- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, मूसानगर थानाध्यक्ष रीना गौतम पर गिरी गाज, रीना गौतम को मूसानगर थाने से हटाया गया, खाली ट्रक पर चालान कर सीज करने पर एक्शन, रीना गौतम ने खाली ट्रक का किया 5 लाख चालान, खबर चलने के बाद हरकत में आया प्रशासन, रीना गौतम को बनाया गया एएचटी थाना प्रभारी
➡️वाराणसी- BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे वाराणसी, सरकार और संगठन को लेकर बोले पंकज चौधरी, संगठन ही तय करता है, किसे क्या कार्यभार मिलेगा, पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल को लेकर बोले, आज हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है- पंकज, बिना किसी भेदभाव के पीएम मोदी ने कार्य किया, कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी यहां तक पहुंची- पंकज
➡️संभल- आंधी बारिश में लिपटिसस का पेड़ गिरा, आंधी और बारिश के कारण हुआ हादसा, जेसीबी से हटाया जा गिरा हुआ पेड़, थाना बबराला क्षेत्र का मामला
➡️फर्रुखाबाद- भैंस चराने गए किशोर की मौत, गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत, मिट्टी की खुदाई किए गड्ढे में भरा था पानी, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला
➡️प्रतापगढ़- भाई ने गवाहों का कराया गया फर्जी हस्ताक्षर, स्टांप पेपर पर गवाहों का हुआ फर्जी हस्ताक्षर, संपत्ति को लेकर भाई-भाई में हुआ था समझौता, पुराने घर के बदले पैसे देने पर हुआ था समझौता, अमरनाथ पाल ने गांव में की थी पंचायत, स्टांप पर फर्जी गवाहों का दिया था कागज, शोभानाथ पाल ने SP से की मामले की शिकायत, फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव का मामला
➡️इटावा- इटावा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सीएमओ कार्यालय में मारा गया छापा, रिश्वत लेते डिप्टी सीएमओ जाल में फंसे, श्रीनिवास यादव रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, निजी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक ने की शिकायत, अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलवाने के नाम पर रुपये मांगे, 55 हजार की किस्त लेते समय विजिलेंस टीम ने दबोचा
➡️फर्रुखाबाद- लकड़ी माफिया की धड़ल्ले से पेड़ों की कटान जारी, पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से हो रही कटान, लकड़ी माफिया आम के फलदार पेड़ों की कर रहे कटान, उधर प्रशासन पेड़ लगाकर दे रहा संरक्षण का संदेश, थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ढीलाबल का मामला
➡️हरदोई- कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, फरार चालक की तलाश की जा रही, पिहानी क्षेत्र में करीमनगर के पास हादसा
————————————————————————————

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*