नई दिल्ली08जनवरी2023*नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री की लिफ्ट नीचे गिरी, तीन कामगारों की दर्दनाक मौत; एक हुआ घायल।*
नई दिल्ली। दिल्ली के नारायणा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। नारायणा इलाके में एक फैक्ट्री की लिफ्ट नीचे गिर गई और उसमें चार कामगार मौजूद थे। हादसे में तीन कामगारों की मौत हो, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के नारायणा थाना क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 के ए78 फैक्ट्री की लिफ्ट टूटने से हुए हादसे में तीन कामगार की मौत हो गई। तीनों कामगार एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं, एक घायल हो गया है। उसे बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना–*
पुलिस को डीडीयू अस्पताल और बीएलके कपूर अस्पताल से हादसे के बारे में करीब पौने 6 बजे (05:45) सूचना मिली थी। पता चला कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल लाया गया है।
*ये हैं मृतक–*
मृतकों में कुलवंत सिंह(30) पुत्र जसविंदर सिंह और दीपक कुमार (26) पुत्र कमल सिंह शामिल हैं। दोनों जेजे कॉलोनी (इंद्रपुरी) के रहने वाले थे। वहीं, तीसरा मृतक सनी(33) पुत्र पूरन है, जो नारायण विहार (किरारी) के रहने वाले थे। तीनों को मृत अवस्था में डीडीयू अस्पताल लाया गया था।
घायल सूरज (24) पुत्र ओम रिशाल है, जिसे बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज पालिका धाम (गोल मार्केट, दिल्ली) का ही निवासी है।

More Stories
कानपुर देहात28अक्टूबर25*जनसुनवाई में एसपी व एएसपी ने फरियादियों की फरियाद सुन दिए निस्तारण के निर्देश।
नई दिल्ली28अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जयपुर28अक्टूबर25*श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं कई घायल